找回密码
 立即注册
搜索
查看: 729|回复: 0

बुर्ज खलीफा में फ्लैट, कई लग्जरी कार और 8 हजार करोड़ की नेट वर्थ; जबलपुर का सतीश कैसे बना दुबई का बड़ा बिजनेसमैन?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:34:33 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

जबलपुर के सतीश सनपाल बने दुबई के मशहूर बिजनेसमैन। फोटो - X/@@SatishSanpal



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खाड़ी देश ज्यादातर भारतीयों की पहली पसंद हैं। हर साल हजारों की संख्या में लोग बेहतर भविष्य की तलाश में कतर, UAE और सऊदी अरब जैसे देशों का रुख करते हैं। ऐसी ही एक कहानी है UAE के मशहूर बिजनेसमैन सतीश सनपाल की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले सतीश अब दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में रहते हैं। उनका सफर हर भारतीय के लिए मिसाल है। छोटी सी उम्र में पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी दुकान खोली और कुछ ही सालों में उनका नाम दुबई के बड़े बिजनेसमैनों की लिस्ट में शामिल हो गया।

  
2 साल में ठप हुआ बिजनेस

सतीश सनपाल मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कक्षा 8 में पढ़ाई छोड़ दी और बिजनेस करने का फैसला किया। उनकी मां ने उन्हें 50,000 रुपये दिए। उस वक्त सतीश की उम्र महज 15 साल थी। मां के दिए हुए पैसों ने उन्होंने राशन की दुकान खोली, लेकिन वो 2 साल में ही बंद हो गई।

सतीश के लिए जबलपुर से दुबई तक का सफर आसान नहीं था। मगर, उन्होंने कामयाब होने की ठान ली थी। ज्यादा पढ़े लिखे न होने के बावजूद सतीश किसी के नीचे काम नहीं करना चाहते थे। उन्हें अपना खुद का बिजनेस करना था। इसी बीच सतीश ने दुबई घूमने का फैसला किया और यहीं से उनके लिए सबकुछ बदल गया।

  
11 साल पहले पहुंचे दुबई

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सतीश ने बताया कि वो 11 साल पहले दुबई गए थे। उन्हें किसी चीज की ज्यादा जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने छोटे ग्राहकों को स्टॉक मार्केट के दलालों से मिलवाने का काम शुरू किया। इससे उन्हें काफी अनुभव मिला। तब सतीश को लगा शायद दुबई ही वो शहर है, जो उनके सपनों को सच कर सकता है। इसके बाद सतीश ने कई बिजनेस में हाथ आजमाया।
2018 में शुरू की कंपनी

2018 में उन्होंने ANAX की नींव रखी। आज यह कंपनी 3 बड़े क्षेत्रों में बिजनेस करती है। इनमें ANAX डेवलेपमेंट्स, ANAX हॉस्पिटैलिटी और ANAX कैपिटल का नाम शामिल है। यह कंपनी लगातार नई ऊंचाईयों को छू रही है। इसी के साथ सतीश का बड़ा बिजनेसमैन बनने का सपना भी पूरा हो चुका, जो उन्होंने कभी जबलपुर की गलियों में देखा था।

  
कोरोना काल का उठाया फायदा

अब सवाल यह है कि सतीश ने अपने बिजनेस को ऊंचाईयों पर कैसे पहुंचाया? इसका श्रेय कोरोना काल को जाता है। जब पूरी दुनिया ठप पड़ गई थी, सतीश तब भी काम कर रहे थे। इस दौरान दुबई में प्रॉपर्टी काफी सस्ती हो गईं और सतीश ने इनमें निवेश कर दिया। वहीं, अब इन प्रॉपर्टीज का दाम आसमान छूने लगा है।
क्या है सतीश का सपना?

सतीश दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पास कई लक्जरी कारें और याच हैं। सतीश 2034 तक दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में अपना नाम बनाना चाहते हैं। इस साल उनकी कंपनी 4 नए रियल स्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाली है।

  
सतीश की नेट वर्थ

सतीश की नेट वर्थ 8 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास 35 करोड़ की बुगाटी चिरॉन और 5 रोल्स रॉयस कार भी हैं। सतीश ने हाल ही में अपनी बेटी का जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को पिंक रोल्स रॉयस भी तोहफे में दी।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर इंसान, Shah Rukh Khan को भी पछाड़ा!

यह भी पढ़ें- \“मुझसे ज्यादा काम करते हैं भारत के कर्मचारी\“, जापान से इंडिया आकर धंधा करने वाले जापानी ने सच बोल दिया?

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 04:43 , Processed in 0.146936 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表