|
|
छात्राओं के कपड़े बदलते वीडियो बनाए। प्रतीकात्मक फोटो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जब छात्राएं कमरे में कपड़े बदल रही थीं, उस दौरान रोशनदान से चार छात्रों ने वीडियो व फोटो बना लिए। छात्राओं को यह हरकत पकड़ ली और प्राचार्य को बताया। इस पर प्राचार्य ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस ने चारों छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला यशवंतराव होलकर शासकीय महाविद्यालय भानपुरा का है। महाविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर शिकायत की पुष्टि हो गई है। |
|