找回密码
 立即注册
搜索
查看: 799|回复: 0

यूपी में दिवाली से छठ पूजा तक हर वक्त मिलेंगी बसें, कर्मचारियों के छुट्टियां रद

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:32:27 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

दिवाली से छठ पूजा तक हर वक्त मिलेंगी बसें।



जागरण संवाददाता, बस्ती। दीपावली में यात्रियों को अपने घरों व छठ के बाद घरों से वापस अपने कार्यस्थलों पर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बसों का इंतजाम किया है। यह वह बसें हैं जो नियमित रूप से बस्ती से लखनऊ-दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के अतिरिक्त संचालित की जाएंगी। इसके लिए बस्ती डिपो में तैयारी होने लगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

18 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक 12 दिन चलने वाली इन बसों को चाक-चौबंद किया जा रहा है। वहीं परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है।

दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए रोडवेज ने जहां अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं,वहीं इस विशेष अवधि में हर वक्त बसें उपलब्ध कराने का दावा भी किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सबसे अधिक जोर लखनऊ व दिल्ली जैसे महानगरों तक सेवा देने के लिए किया गया है। इन रूटों पर जहां पहले बस्ती से 41 बसें संचालित होती थीं, वहीं अब 37 अन्य बसों को भी भेजने की तैयारी की जा रही है।
इन रूटों पर इतनी बसों का होगा इंतजाम

बस्ती डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के अनुसार बस्ती डिपो से गोरखपुर दिल्ली रूट पर जहां पहले चार बसें जाती थीं, वहीं अब सात अतिरिक्त मिलाकर कुल 11 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं बस्ती डिपो से बढ़नी व दिल्ली तक जहां पूर्व में 15 बसों का संचालन होता था, वहीं अब सात अतिरिक्त यानी कि 22 बसों का संचालन किया जाएगा।

बताया कि इसी तरह बस्ती से कानपुर रूट पर जहां पहले 10 बसें भेजी जाती थीं, वहीं अब 10 अन्य बसों को बढ़ा कर 20 कर दिया गया है। इसी तरह बस्ती से लखनऊ रूट पर जहां पूर्व में 11 बसें जाती थीं, वहीं अब 12 की अतिरिक्त संख्या बढ़ाकर 23 बस कर दिया जाएगा।

इससे यात्रियों को दीपावली में घर पहुंचने व दीपावली व छठ के बाद वापस लौटने में सुविधा मिलेगी। बताया कि आवश्यकतानुसार लंबे से लेकर छोटे रूटों पर बसों व फेरों की संख्या में बढोत्तरी की जाएगी।

अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दिया है। इस बीच गंभीर रूप से बीमार कर्मियों अथवा परिवार में दुखद हादसे पर ही अवकाश मिल सकेगा।

वहीं, इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले चालकों व परिचालकों समेत अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत व सम्मानित भी किया जाएगा। डिपो के एआरएम आयुष भटनागर के अनुसार 12 दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले नियमित व संविदा चालक-परिचालक को 4800 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बताया कि डिपो व वर्कशाप के नियमित व आउटसोर्सिंग कार्मिकों को 12 दिन पर 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चालकों-परिचालकों को जहां प्रतिदिन 300 किमी का लक्ष्य दिया गया है, वहीं अतिरिक्त किमी सेवा देने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


बसों की नियमित निगरानी के लिए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता इंद्रजीत तिवारी, कन्हैया सिंह,सत्यदेव मिश्रा, मनीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य कर्मियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। -आयुष भटनागर, एआरएम।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 22:43 , Processed in 0.138951 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表