找回密码
 立即注册
搜索
查看: 217|回复: 0

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.75 करोड़ ठगने वाले गिरोह की खुल रही परतें, पांचवां शातिर चढ़ा पंचकूला पुलिस के हत्थे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:36:16 | 显示全部楼层 |阅读模式
  साइबर फ्रॉड में पांचवें आरोपित को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। (प्रतीकात्मक फोटो)





जागरण संवाददाता, पंचकूला। शेयर ट्रेडिंग के जरिये 1.75 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। अब एक और शातिर पंचकूला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अमृतसर के रहने वाले हरजीत सिंह को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में चार शातिर पहले दबोचे जा चुके हैं, जोकि सिरसा के रहने वाले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला के सेक्टर-12ए निवासी सुशील कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 5 जुलाई 2024 को फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन पर लाइक किया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक आया, जिसके जरिये उसे शेयर बाजार में निवेश कर दुगुना लाभ कमाने का लालच दिया गया। इसी झांसे में आकर उसने बड़ी राशि का निवेश कर दिया और कुल मिलाकर उससे करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी की गई।



डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 16 दिसंबर को सिरसा के गांव तुकावासी के रहने वाले कृष्ण कुमार और गांव जमाल निवासी सुभाष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को सिरसा के ही संजय कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके बाद सिरसा निवासी तेजेन्द्र पाल सिंह को पुलिस ने काबू किया था। अब पांचवें आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 18:04 , Processed in 0.229359 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表