找回密码
 立即注册
搜索
查看: 576|回复: 0

Motorola ने कर दी यूजर्स की मौज, इन फोन को मिला लेटेस्ट Android 16 का अपडेट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:35:40 | 显示全部楼层 |阅读模式
  मोटोरोला के चार स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉयड 16 अपडेट





टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड देने में इस बार सबसे आगे है। कंपनी ने अपनी छवि को बदलते हुए एंड्रॉयड अपग्रेड देने के मामले में वीवो, ओप्पो और शाओमी को पीछे छोड़ दिया है। मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन के लिए Android 16 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने Motorola Edge 60 Pro और Edge 50 Fusion के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन का अपग्रेड उपलब्ध करवाया था। अब मोटोरोला के अन्य फोन को भी एंड्रॉयड 16 का अपग्रेड मिलने जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



कंपनी ने Edge 60 Fusion और Moto G (2025) स्मार्टफोन के लिए Android 16 अपग्रेड रोल आउट देना शुरू कर दिया है। मोटोरोला के Edge 60 Fusion स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 16 का अपडेट साइज करीब 1.5जीबी का है। इसका फर्मवेयर वर्जन W1VC36H.14-10-1 है। इसके साथ ही बजट फ्रेंडली Moto G (2025) का Android 16 अपडेट का साइट 1.44 जीबी का है। यह फर्मवेयर वर्जन W1VK36H.9-12 है। फिलहाल यह टी-मोबाइल कैरियर पर लॉक है। संभव है कि यह भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में जल्द रिलीज होगा।


मोटोरोला यूजर्स कैसे करें स्मार्टफोन अपग्रेड

अगर आपके पास भी Motorola का Edge 60 Fusion और Moto G (2025) स्मार्टफोन है। तो इसे अपग्रेड करने के लिए आपको स्मार्टफोन के सेटिंग मैन्यू में जाना है। यहां आपको सिस्टम ऑप्शन में टैप कर एडवांस में क्लिक करना है। यहां सिस्टम अपडेट्स के पेज में जाकर अपडेट चेक करना है। इसके बाद आपको अपडेट इंस्टॉल करना है।
मोटोरोला के इन फोन को मिलेगा एंड्रॉयड 16 अपडेट

Moto Razr स्मार्टफोन



  • Motorola Razr 2025, Razr+ 2025, Razr Ultra 2025
  • Motorola Razr+ 2024
  • Motorola Razr 60, Razr 60 Ultra
  • Motorola Razr 50, Razr 50 Ultra


Moto Edge स्मार्टफोन



  • Motorola Edge 2025
  • Motorola Edge 60, Edge 60 Pro, Edge 60 Fusion, Edge 60 Stylus
  • Motorola Edge 50, Edge 50 Pro, Edge 50 Neo, Edge 50 Pro, Edge 50 Ultra
  • Motorola Edge 40 Pro


Moto G स्मार्टफोन





  • Moto G 2025, Moto G Power 2025, Moto G Stylus 2025
  • Moto G86, G86 Power
  • Moto G55, G56, G75, G85
  • Lenovo ThinkPhone 25


यह भी पढ़ें- Motorola के कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन को 19 हजार से कम में खरीदने का मौका, यहां है डील
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 14:54 , Processed in 0.224413 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表