找回密码
 立即注册
搜索
查看: 462|回复: 0

नशे में धुत युवक ने पानी भरने गई महिला से की छेड़छाड़, छीनाझपटी में टूटा मंगलसूत्र

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:34:56 | 显示全部楼层 |阅读模式
  पानी भरने गई महिला से छेड़छाड़। जागरण





जागरण संवाददाता, महोबा । नशे में धुत दो युवक हैंडपंप से पानी भर रही महिला के ऊपर लड़ते हुए गिर गए। विरोध करने पर एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी और छीनाझपटी में महिला का मंगलसूत्र टूटकर गिर गया। उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।थाना कबरई के एक ग्राम निवासी युवक ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 2 अक्टूबर की रात्रि करीब 9 बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



वहीं पास में ही अजय मिश्रा व उततम कुशवाहा शराब के नशे में धुत होकर विवाद कर रहे थे। लड़ते हुए दोनों लोग पानी भर रही उसकी पत्नी के ऊपर जा गिरे। इसके बाद भी ये लोग लड़ते रहे। पत्नी ने विरोध किया तो अजय मिश्रा ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छीनाझपटी में उसके कपड़े फट गए और मंगलसूत्र टूटकर गिर गया, जो नहीं मिला।
उलाहना देने पर दीं गालियां

युवक ने बताया कि शोर सुनकर उसका भाई बीच बचाव के लिए पहुंचा और अजय को उहालना दिया। इस पर अजय गालियां व धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। युवक ने बताया कि अजय अक्सर उसके घर के दरवाजे पर आकर गांजा पीता है और महिलाओं के साथ अश्लीलता व गंदे कमेंट करता है।



बदमानी के डर से उसकी पहले शिकायत नहीं की। युवक ने कार्रवाई के लिए थाना कबरई में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित अजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 12:15 , Processed in 0.152090 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表