找回密码
 立即注册
搜索
查看: 331|回复: 0

Sharad Purnima की रात इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:34:23 | 显示全部楼层 |阅读模式
  Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 06 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व है। इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस शुभ अवसर पर देवी मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार 06 अक्टूबर यानी शरद पूर्णिमा को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों पर देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-


चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 06 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 08 अक्टूबर को मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कुंभ और वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि

  



चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से शरद पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी।



वर्तमान समय में गुरु आपके धन भाव में विराजमान हैं। इसके लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शरद पूर्णिमा को पूजा के समय देवी मां लक्ष्मी को अखंडित चावल से बनी खीर अर्पित करें।
कुंभ राशि

  

शरद पूर्णिमा को देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी प्रकार के सांसारिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जीवन में सफलता की मार्ग पर अग्रसर रहेंगे। बिगड़े कार्य बनेंगे। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। धन निवेश से लाभ होगा। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं।



भूमि, भवन, आभूषण और शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नवीन साधन बनेंगे। शरद पूर्णिमा की रात सफेद फूल मिश्रित गंगाजल से चंद्र देव को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होगी।

यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन करें तुलसी चालीसा का पाठ, धन में होगी अपार वृद्धि



यह भी पढ़ें- वाराणसी में शरद पूर्णिमा महत्व, खीर और स्वास्थ्य लाभ, चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से होता है परिपूर्ण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 12:48 , Processed in 0.223560 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表