找回密码
 立即注册
搜索
查看: 217|回复: 0

Nitish Kumar Live: नालंदा में गरजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- पिछली सरकार ने नहीं किया कोई काम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:33:59 | 显示全部楼层 |阅读模式
  नालंदा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो जागरण





डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले धड़ाधड़ शिलान्यास और उद्घाटन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज नीतीश कुमार नालंदा पहुंचे। यहां वह राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के पवेलियन और क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर​​​​​​​ देंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया था। हम लोगों ने 24 नवंबर 2005 को सरकार बनाने के बाद से बिहार के विकास के लिए लगे हुए हैं। सभी क्षेत्र में न्याय के साथ विकास का कार्य हो रहा है। शिक्षा सड़क स्वास्थ्य सात निश्चय हर घर शौचालय बनाया है।



उन्होंने कहा कि 2020 में 7 विषय योजना का शुभारंभ किया। 10 लाख युवाओं को नौकरी दिया है और 10 लाख रोजगार की संख्या बढ़ाई है और अब 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। इस तरह से अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार एवं नौकरी दे चुके हैं। अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को लौकी और रोजगार दिया जाएगा।

CM ने कहा कि बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। ₹2005 में क्या हालत था। मात्र 28 हजार करोड़ का बजट था। वर्ष 2006 साथ में बजट 34000 करोड़ का कर दिया। बढ़ाते-बढ़ाते अब 316 लाख करोड रुपए से अधिक का बजट हो गया है।



प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। कोई बाएं दाएं नहीं हमेशा साथ रहेंगे। बीच में जो हुआ था वह अब नहीं होगा। हाल ही में सभी पंचायत में विवाह भवन बनाने के लिए 526000 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।

पंचायत के सभी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। जीविका दीदियों, महिलाओं के लिए बहुत सारे कार्य किए गए हैं। वृद्धावस्था पेंशन 400 से बढ़कर 1100 किया गया है। हर घर बिजली पहुंचाने के बाद अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली फ्री कर दी गई है।





नालंदा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार pic.twitter.com/gCgLQL1f0N— Krishna Bahadur (@Kanha317Krishna) October 5, 2025




इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 12:10 , Processed in 0.216543 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表