找回密码
 立即注册
搜索
查看: 275|回复: 0

आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड आंसर की पर 8 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका, रिजल्ट जल्द होगा घोषित

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:33:52 | 显示全部楼层 |阅读模式
  RRB Ministerial Answer Key 2025 यहां से करें डाउनलोड।





एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN NO: 07/2024) भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2025 को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के लिए लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है जिसे अभ्यर्थी आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


8 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी इससे अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो निर्धारित अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करना होगा। फीस भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। अगर अभ्यर्थी द्वारा दर्ज आपत्ति सही पायी जाती है तो उसका शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।


आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।
  • लॉग इन के माध्यम से भी अभ्यर्थी उत्तर सेलेक्ट कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।


RRB Ministerial Answer Key 2025 Link



  
फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट

प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण आरआरबी की ओर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर की परिणाम घोषित किया जायेगा। रिजल्ट इस माह के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। जो उम्मीदवार रिटेन टेस्ट में सफल होंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए सफल माने जायेंगे।


भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1036 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी शिक्षक): 187 पद
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक): 338 पद
  • वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (एर्गोनॉमिक्स और प्रशिक्षण): 03 पद
  • मुख्य विधि सहायक: 54 पद
  • सरकारी वकील: 20 पद
  • शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक पीटीआई अंग्रेजी माध्यम: 18 पद
  • वैज्ञानिक सहायक/ प्रशिक्षण: 02 पद
  • जूनियर अनुवादक हिंदी: 130 पद
  • वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक:03 पद
  • कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक: 59 पद
  • लाइब्रेरियन: 10 पद
  • संगीत शिक्षक महिला: 03 पद
  • प्राथमिक रेलवे शिक्षक: 188 पद
  • सहायक अध्यापक महिला जूनियर विद्यालय: 02 पद
  • प्रयोगशाला सहायक/विद्यालय: 07 पद
  • प्रयोगशाला सहायक ग्रेड III (रसायनज्ञ एवं धातुकर्म विशेषज्ञ): 12 पद


यह भी पढ़ें- Railway Recruitment: ग्रेजुएट युवाओं के पास रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पदों पर सरकारी जॉब पाने का मौका, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 13:24 , Processed in 0.256467 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表