|
|
अर्जुन सिंह का यूपी अंडर 23 क्रिकेट टीम में हुआ चयन।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित अंडर 23 क्रिकेट टीम में जिले के अर्जुन कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश टीम में चयन हुआ है। 25 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाले इस मैच में वह अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बलिया के देवडीह निवासी अर्जुन की मां उमा सिंह श्री रामबरन महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई कर चुकी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस दौरान अर्जुन का संपर्क जिला क्रिकेट संघ सचिव असद अहमद से हुआ। असद के मार्गदर्शन में अर्जुन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीधरन एकेडमी हैदराबाद, राहुल द्रविड़ के कोच गुलाम समदानी बेंगलुरु और पंकज सिंह क्रिकेट अकादमी जयपुर में भी प्रशिक्षण ले चुके हैं।
उनके पिता अरविंद कुमार सिंह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अर्जुन के चयन पर गनपत सहाय पीजी कालेज के प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी और प्रधानाचार्य अंग्रेज सिंह राणा ने बधाई दी।
संतोष दुबे, अब्दुल गफ्फार, सुभाष तिवारी, मुकेश दुबे, अजय सिंह, सकलैन, अब्दुल मोमिन आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। |
|