|
|
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। गागलहेडी क्षेत्र के गांव निवादा निवासी रिटायर्ड फौजी ने अपने खेत में निजी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर जान दे दी। रिटायर्ड फौजी पिछले कुछ दिनों से तनाव में था।
थाना गागलहेड़ी एसओ प्रवेश शर्मा ने बताया कि निवादा निवासी 53 वर्षीय अक्षय पुत्र रामपाल सिंह आईटीबीपी से रिटायर्ड है। वह वर्तमान में भगवानपुर स्थित फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
परिजनों के अनुसार अक्षय कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। बुधवार देर शाम अक्षय खेत की ओर गया था। देर होने पर स्वजनों ने अक्षय को फोन किया तो फोन पर ही उसने तनाव में होने व आत्महत्या करने की बात कही। निजी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर जान दे दी।
आनन-फानन में स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो लड़के हैं। वह इस समय थाना जनकपुरी क्षेत्र की गणपति विहार कॉलोनी में रह रहा था।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में थाने से महज 50 कदम दूर दिनदहाड़े मस्जिद में हुई चोरी, दानपात्र और नकदी लेकर चोर फरार |
|