找回密码
 立即注册
搜索
查看: 577|回复: 0

अब आगरा की सड़कों पर भी चलते दिखेंगे Pink Auto, महिलाएं संभालेंगी ड्राइवर सीट, सुरक्षित होगा आधी आबादी का सफर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:54:28 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर की सड़कों पर जल्दी ही पिंक आटो दौड़ेगे। बुधवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन को मिशन शक्ति फेज-तीन में महिलाओं को पिंक आटो रिक्शा के परमिट जारी किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुल 100 परमिट जारी होंगे। पहले चरण में 50 पिंक आटो के परमिट जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मेट्राे शहर के प्रमुूख 10 फीडर रूट पर सीएनजी वाहन चलाएगा। पिंक आटो रिक्शा में जीपीएस के साथ ही पैनिक बटन लगा होगा। जाे कि पुलिस थाने से लिंक होगा। महिला चालकों को सुरक्षित संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

देशी-विदेशी पर्यटकों को गाइड करने के लिए पर्यटन विभाग एवं होटल एसोसिएशन द्वारा सात दिन का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिंक आटो रिक्शा को होटलों में फ्री पार्किंग की सुविधा देकर सहयोग किया जाएगा। सभी स्मारकों को जोड़ने वाले रूट पर भी पिंक आटो रिक्शा चलाने की अनुमति होगी।  

वहीं, मेट्रो स्टेशन तक लोगों के पहुंचने की सुविधा को देखते हुए शहरी सीमा में 10 फीडर रूट पर सीएनजी वाहन की सेवाएं शुरू करेगा। मेट्रो द्वार सर्वे किया गया था। जिसमें यात्रियों के स्टेशन तक पहुंचने में समस्या की बात सामने आई थी। फीडर बसों के संचालन से मेट्रों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

बैठक में उप परिवहन आयुक्त विदिशा सिंह, आरटीओ अरुण कुमार, एआरटीओ आलोक कुमार, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल मौजूद रहे।

  
प्राधिकरण ने 207 परमिट किए निरस्त

बैठक में नए परमिट जारी करने व पुराने निरस्त करने का डाटा भी प्रस्तुत किया गया। आगरा में विभिन्न श्रेणी के वाहनों के 346 परमिट जारी किए। जबकि 105 परमिटों का नवीनीकरण एवं 207 परमिट निरस्त किए गए। फिरोजाबाद में 244 नए परमिट जारी व 21 का नवीनीकरण एवं 192 निरस्त किए।

मथुरा में 268 नए परमिट जारी, 40 का नवीनीकरण एवं 171 परमिट निरस्त किए।मैनपुरी में 239 नए परमिट, 14 का नवीनीकरण एवं 71 परमिट निरस्त किए।

  

यह भी पढ़ें- House Tax: 9000 से ज्यादा भवनों पर है गृहकर बकाया, आगरा नगर निगम ने 79 करोड़ की वसूली को भेजे डिमांड नोटिस
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 15:32 , Processed in 0.137251 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表