找回密码
 立即注册
搜索
查看: 506|回复: 0

प्रेमी के साथ मिलकर पति को बांधा, फिर धारदार हथियार से किया हमला, प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी ने दी ये डरावनी सजा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:40:48 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



संवाद सूत्र, उरुवा। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रविवार को पति को रस्सी से बांधकर पिटाई की। फिर गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पति गंभीर रुप से घायल हो गया। पति की चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर दुघरा गांव पहुंची उरुवा थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। उरुवा थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी और सीओ गोला भी मौके पर पहुंचकर जांच की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तीन साल पहले हुई थी शाद

दूधरा के प्रदुम उर्फ चैतू चौरसिया की शादी तीन वर्ष पहले गगहा के मझगांवा की रहने वाली प्रियंका चौरसिया से हुई थी। जबकि प्रियंका का गोला के डीहवा निवासी अंकित चौरसिया से कई सालों से प्रेम प्रसंग चलता था। जानकारी होने के बाद प्रदुम और प्रियंका के बीच अक्सर विवाद होता था। प्रदुम उसे अंकित से दूर रहने को कहता था, लेकिन प्रियंका मानने को तैयार नहीं थी। जब भी मौका मिलता वह अंकित को घर बुला लेती या उससे मिलने चली जाती। अंकित को लेकर शनिवार को भी दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रियंका नाराज थी।

रविवार को दोपहर तीन बजे प्रदुम के पिता दूधनाथ खोमचा लेकर गांव में चले गए और मां मंजू देवी सत्संग में चली गई थी। घर में अकेला पाकर प्रियंका ने प्रेमी अंकित को बुला लिया। इसी बीच उसका पति प्रदुम घर पहुंचा और पत्नी को प्रेमी के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देख विरोध किया। जिसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद चाकू से पति के गले ओर उसके शरीर पर कई हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
क्या बोले एसपी?

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि युवक की हालत अभी खतरे से बाहर है। उपचार के बाद वह बातचीत कर रहा है। मां मंजू देवी की तहरीर पर उरुवा थाना पुलिस ने आरोपितों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 06:35 , Processed in 0.151143 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表