找回密码
 立即注册
搜索
查看: 490|回复: 0

Barachatti Election Result 2025: बाराचट्टी से मांझी की समधन आगे ज्योति देवी जीतीं, RJD की तनुश्रि को झटका

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:29:18 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बाराचट्टी से चुनावी मैदान में मांझी की समधन ज्योति देवी, RJD की तनुश्रि दे रहीं टक्कर



डिजिटल डेस्क, बाराचट्टी (गया)। बाराचट्टी विधानसभा से ज्योति मांझी ने 1,08,271 वोट के साथ 8,893 वोट से राजद प्रत्याशी तनुश्री कुमारी को पराजित किया। राजद प्रत्याशी को 99,378 वोट प्राप्त हुए। पूरे क्षेत्र में महिला मुकाबले को लेकर अलग ही उत्सुकता रही और अंत में ज्योति के नाम पर जीत की मुहर लगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ताजा अपडेट्स-

13 वें राउंड की गिनती के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की कैंडिडेट ज्योति देवी 683 वोटों से आगे चल रही है।   

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की कैंडिडेट ज्योति देवी आगे चल रही हैं। तनुश्रि देवी पीछे चल रही हैं।

बता दें कि बाराचट्टी विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। ये गया लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। जिला गया लगता है। यह सीट एससी के लिए रिजर्वड है।

यहां 1957 में हुए चुनाव में पीएसपी से श्रीधर विधायक बने थे। 2020 में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ज्योति देवी यहां से विधायक बनी थीं। बाराचट्टी के गजरागढ़ में देवी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार बाराचट्टी में यदि परंपरागत गठजोड़ एकजुट नहीं रहे, तो ईबीसी, स्वर्ण और वैश्य मतदाता इस बार की बाजी पूरी तरह पलट सकते हैं।

दूसरी ओर, जन सुराज की सक्रियता ने दोनों प्रमुख गठबंधनों की गणित को उलझा दिया है। अनुसूचित जाति समाज, जिसकी वजह से यह सीट आरक्षित श्रेणी में आती है, अब भी स्थानीय नेतृत्व के केंद्र में है।

यह भी पढ़ें- Imamganj Election Result 2025: जीतनराम मांझी की बहू दीपा कर पाएंगी कमाल या रितु जलाएंगी लालटेन?

यह भी पढ़ें- Bihar chunav 2025 Result LIVE: बिहार में वोटों की गिनती आज, काउंटिंग सेंटर पर उमड़ने लगी समर्थकों की भीड़
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 12:31 , Processed in 0.205237 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表