找回密码
 立即注册
搜索
查看: 588|回复: 0

गोरखपुर में कबाड़ से तैयार कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र, नगर निगम की पहल ने बदली शहर की सूरत

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:16:29 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

जिलाधिकारी आवास के सामने कबाड़ से तैयार की गईं कलाकृति। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कभी बेकार समझी जाने वाली अनुपयोगी वस्तुएं, जैसे पुराने टायर, धातु के स्क्रैप, और प्लास्टिक के सामान, अब मूर्तिकला के अद्भुत नमूनों में परिवर्तित हो चुकी हैं। नगर निगम के द्वारा बनाई गईं ये कलाकृतियां न सिर्फ कलात्मक रूप से सुंदर हैं, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता का एक सशक्त संदेश भी दे रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर के प्रमुख मार्गों के किनारे और फुटपाथों पर स्थापित ये स्थापत्य कलाकृतियां राहगीरों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच लेती हैं। ‘वेस्ट टू वंडर’ योजना के तहत नगर निगम द्वारा कबाड़ से बनाई गई कलाकृतियों ने शहर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। प्रदर्शित की गई कलाकृतियों में विविधता देखते ही बनती है। जिलाधिकारी आवास के सामने पुराने टिन को नया जीवन देते हुए उनसे गढ़ी गई मानव आकृतियां जीवंत प्रतीत होती हैं।

इसी तरह, कार्मल रोड पर बेकार पड़े टायरों को रंग-बिरंगे और आकर्षक रूपों में ढालकर बनाई गई कलाकृतियां भी मन मोह रही हैं। इसी तरह नगर निगम परिसर में भी टायरों से बनी कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। सड़क किनारे और फुटपाथों पर स्थापित की गई ये अनूठी रचनाएं राहगीरों को रुकने और इन्हें निहारने पर मजबूर कर रही हैं।

शहर के लोगों ने निगम के इस प्रयास की जमकर सराहना की है। बेतियाहाता के संजय सिंह, रुस्तमपुर के अशोक अग्रहरि ने कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है। पहले जहां गंदगी का अंबार होता था, वहां अब कला का प्रदर्शन हो रहा है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि बेकार चीजों से भी इतनी खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं।


इस परियोजना से यह संदेश भी जा रहा है कि कचरा सिर्फ एक समस्या नहीं, बल्कि रचनात्मकता का एक स्रोत हो सकता है। इन कलाकृतियों ने न केवल शहर के सौंदर्यीकरण में योगदान दिया है, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी प्रसारित किया है, जो सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है।
-

-दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 01:18 , Processed in 0.146578 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表