找回密码
 立即注册
搜索
查看: 321|回复: 0

Toyota की गाड़ियों पर भारी-भरकम डिस्काउंट, Land Cruiser पर ₹13 लाख तो Fortuner पर ₹1 लाख तक की छूट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:12:45 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

टोयोटा कारों पर भारी छूट: नवंबर में Fortuner और Glanza पर शानदार ऑफर



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। नवंबर महीने में कई कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों पर जबदस्त डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में टोयोटा इंडिया भी शामिल हो गई है। टोयोटा ने भारतीय बाजार में बिकने वाली अपनी कारों पर सबसे बड़े छूट की घोषणा की है। इस लिस्ट में Toyota Land Cruiser 300, Toyota Fortuner जैसी लग्जरी गाड़ियों से लेकर एंट्री लेवल Toyota Glanza पर भी भारी छूट दे रही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि टोयोटा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Toyota की गाड़ियों पर भारी छूट
मॉडल
डिस्काउंट
कीमत
   
   
   
   Toyota Land Cruiser 300
   ₹13.17 लाख तक
   ₹2.16 करोड़ - ₹2.25 करोड़
   
   
   Toyota Vellfire
   ₹10.85 लाख तक
   ₹1.2 करोड़ - ₹1.3 करोड़
   
   
   Toyota Camry
   ₹5.43 लाख तक
   ₹47.48 लाख
   
   
   Toyota Hyrider
   ₹1.51 लाख तक
   ₹10.95 लाख - ₹19.76 लाख
   
   
   Toyota Glanza
   ₹1.27 लाख तक
   ₹6.39 लाख - ₹9.15 लाख
   
   
   Toyota Taisor
   ₹1.17 लाख तक
   ₹7.21 लाख - ₹12.06 लाख
   
   
   Toyota Fortuner
   ₹1 लाख तक
   ₹33.65 लाख - ₹48.85 लाख
   
   
   Toyota Hilux
   ₹1 लाख तक
   ₹28.02 लाख - ₹35.37 लाख
   
   
   Toyota Innova Crysta
   ₹70,000 तक
   ₹18.66 लाख - ₹25.36 लाख
   
   
   Toyota Rumion
   ₹35,000 तक
   ₹10.44 लाख - ₹13.61 लाख
   

  • Toyota Land Cruiser 300: नवंबर 2025 में टोयोटा की Land Cruiser 300 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत में 13.17 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.16 करोड़ रुपये से लेकर 2.25 करोड़ रुपये के बीच है।
  • Toyota Vellfire: टोयोटा वेलफायर पर 10.85 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। भारतीय बाजार में Vellfire की एक्स-शोरूम कीमत 1.2 करोड़ रुपये से लेकर 1.3 करोड़ रुपये तक है। यह एक एक लक्जरी एमपीवी गाड़ी है।
  • Toyota Camry: टोयोटा की इस प्रीमियम सेडान कार पर 5.43 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। भारतीय बाजार में Camry की एक्स-शोरूम कीमत 47.48 लाख रुपये तक है।
  • Toyota Hyrider: नवंबर 2025 में पर 1.51 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह मारुति ग्रैंड विटारा का बैज-इंजीनियर वर्जन है। भारत में Toyota Hyrider में एक्स-शोरूम कीमत 10.95 लाख रुपये से 19.76 लाख रुपये के बीच है।
  • Toyota Glanza: यह टोयोटा की एंट्री लेवल कार है। इसपर 1.27 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह मारुति बलेनो का बैज-स्वैप्ड वर्जन है। भारत में Toyota Glanza की एक्स-शोरूम कीमत 6.39 लाख रुपये से 9.15 लाख रुपये तक है।
  • Toyota Taisor: टोयोटा की इस कार पर 1.17 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह मारुति फ्रॉन्क्स का बैज-इंजीनियर वर्जन है। Toyota Taisor की एक्स-शोरूम कीमत 7.21 लाख रुपये से 12.06 लाख रुपये तक है।
  • Toyota Fortuner: यह भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। नवंबर 2025 में इसपर एक लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। Toyota Fortuner की एक्स-शोरूम कीमत 33.65 लाख रुपये से 48.85 लाख रुपये तक है। यह एसयूवी चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें स्टैंडर्ड, नियो ड्राइव, लेजेंडर और जीआर-एस शामिल हैं।
  • Toyota Hilux: यह एक पिक-अप ट्रक है। नवंबर 2025 में इसपर एक लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। भारत में Toyota Hilux की एक्स-शोरूम कीमत कीमत 28.02 लाख रुपये से लेकर 35.37 लाख रुपये तक है।
  • Toyota Innova Crysta: इस महीने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पर कुल 70,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। भारत में Toyota Innova Crysta की एक्स-शोरूम कीमत 18.66 लाख रुपये से 25.36 लाख रुपये तक है।
  • Toyota Rumion: टोयोटा रूमियन पर 35,000 रुपये तक की छूच दी जा रही है। यह मारुति एर्टिगा का बैज-इंजीनियर वर्जन है। भारत में Toyota Rumion को 10.44 लाख रुपये से 13.61 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर किया जाता है।


डिस्क्लेमर: छूट शहर के हिसाब से भिन्न हो सकती है और यह स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करती है। इसलिए, सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी टोयोटा शोरूम से संपर्क करें।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 01:10 , Processed in 0.161982 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表