找回密码
 立即注册
搜索
查看: 293|回复: 0

Red Fort Blast: लाल किले के पास धमाके के बाद दिल्ली-यूपी बॉर्डर सील, वाहनों की जांच के साथ संदिग्धों से पूछताछ जारी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:08:52 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

यमुनापार में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। लालकिले के पास हुए ब्लास्ट के बाद यमुनापार में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। हादसे के कुछ ही देर बाद पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दिल्ली-यूपी के बार्डर पर भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में हाई अलर्ट होते ही बार्डर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ उन्होंने सुरक्षा को मजबूत करने को लेकर बातचीत की। आनंद विहार रेलवे स्टेशन भी चेकिंग बढ़ा दी गई। डाग स्क्वाड की मदद से यात्रियों का सामान जांचा गया। इसी तरह आनंद विहार बस अड्डे पर पहरा बढ़ा दिया गया।

अक्षरधाम मंदिर, गीता कालोनी,गाजीपुर, जगतपुरी, न्यू सीलमपुर, शास्त्री पार्क, खजूरी, अप्सरा बार्डर, गाजीपुर व नाेएडा बार्डर पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। थाना पुलिस के साथ ही दिल्ली यातायात पुलिस ने साढ़े सात बजे से ही वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जगह-जगह वाहनों की जांच शुरू होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई थी। अक्षरधाम मंदिर की सुरक्षा भी पुलिस ने बढ़ा दी है।
हल्के में नहीं लिया जा सकता धमाका

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने कहा कि लालकिले पर हुए धमाके को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। पूर्वी जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सोमवार रात को डाग स्क्वाड की टीमें संवेदनशील इलाकों में जांच करेंगी। गहना से जांच कर पता लगाया जाएगा कहीं कोई विस्फोटक तो नहीं रखा है। होटल व गेस्ट हाउस में ठहरे हुए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कितने लोगों ने सोमवार को होटल से चेकआउट किया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा कि दिल्ली-यूपी के बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने जाने वाले वाहनों को राेेककर जांच की जा रही है। थाना पुलिस की टीमें पैदल व वाहनों से गश्त कर रही है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 02:07 , Processed in 4.572763 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表