找回密码
 立即注册
搜索
查看: 925|回复: 0

बाराबंकी डिपो से इस शहर के लिए शुरू होगी बस सेवा, वर्कशॉप संचालन की भी जगी उम्मीद

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:00:45 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



निरंकार जायसवाल, बाराबंकी। परिवहन निगम के बाराबंकी डिपो से सेवा का विस्तार कानपुर तक किया जा रहा है। जल्द ही नये बस अड्डे से कानपुर जिले के लिए भी सेवा शुरू हो जाएगी। हालांकि परिवहन सेवा का यह विस्तार अनुबंधित बसों से नहीं बल्कि निगम की बसों से किया जा रहा है। प्रथम चरण में डिपो को निगम की दस बसें आवंटित हुई है, जो यहां से चलने को तैयार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी डिपाे से अभी तक मात्र निगम से अनुबंधित बसों का ही संचालन हो रहा है। वर्तमान में डिपो में कुल 114 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है जो लखनऊ, बाराबंकी सहित सीतापुर (बिसवां) तक कुल 39 रूटों पर सेवा दे रही हैं। इन बसों पर प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करता है।

करीब 36 हजार किलोमीटर प्रतिदिन चलने वाली इन बसों से डिपो को रोजाना औसतन 12 लाख रुपये की आमदनी होती है। निगम ने अब यहां से अपनी बसों के संचालन का भी निर्णय लिया है। जिसके तहत कुल 15 बसों का यहां से संचालन होगा।

इसमें से दस बसें चालक व परिचालक सहित पहुंच चुकी हैं और फिलहाल जिले के रूटों पर संचालित भी हो रही हैं। इन बसों से परिवहन सेवा का दायरा बढ़ाते हुए सीतापुर और लखनऊ के बाद कानपुर तक बस संचालन का निर्णय लिया गया।
वर्कशॉप संचालन की जगी उम्मीद

निगम की बसों का संचालन होने से नए बस अड्डे पर बने पड़े वर्कशाप के भी संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। अभी तक यहां अनुबंधित बसों के संचालन मात्र से वर्कशॉप के खर्च को ध्यान में रखते हुए संचालन टल रहा है। अब जबकि निगम ही अपनी बसों का संचालन करेगा तो इस वर्कशाप की भी शुरूआत हाे सकती है।
आठ डबल डेकर ई-बसें

बाराबंकी डिपो को करीब दो करोड़ प्रति बस कीमत की आठ लग्जरी डबल डेकर बसें मिली हैं। जिनमें से दो का हाल ही में अयोध्या धाम के लिए संचालन भी चल रहा है, लेकिन यह कमता डिपो से हो रहा है।


डिपो को निगम की 42 सीटर दस बस और चालक, परिचालक मिल गए हैं। इनका रूट निर्धारित हो चुका है जो कानपुर तक परिवहन सेवा देंगी। बहुत जल्द ही इन बसों का संचालन शुरू होना है और पांच बसें और मिलनी है। -एके अवस्थी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, बाराबंकी डिपो।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 06:34 , Processed in 0.141197 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表