找回密码
 立即注册
搜索
查看: 392|回复: 0

जमशेदपुर में बढ़ी ठंड की दस्तक, 11 नवंबर को तापमान 12 डिग्री तक पहुंचेगा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:56:46 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और देर रात की ठंडी हवाओं के बीच अब लोगों को रजाई-कंबल की जरूरत महसूस होने लगी है।    मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 14.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में यह और नीचे जा सकता है।    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले सप्ताह में कोहरा और धुंध छाए रहने से तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। अभी शहर के तापमान में गिरावट आने लगी है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सोमवार, 10 नवंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, जबकि मंगलवार, 11 नवंबर को यह घटकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी अब जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ठंड का असर तेजी से बढ़ने वाला है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी

विभाग ने बताया कि 10 और 11 नवंबर को झारखंड के कुछ जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके लिए पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।    इधर, जमशेदपुर में सुबह और देर रात को घना कोहरा छा सकता है। इससे विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
बदलते मौसम की अनदेखी न करें, स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर ठंड और कोहरे के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, सर्दी, फ्लू, नाक बहना और कुछ मामलों में नाक से खून आना जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।    अगर शरीर में कंपकंपी महसूस हो रही है तो इसे हल्के में न लें। यह इस बात का संकेत है कि शरीर की गर्मी तेजी से निकल रही है। लंबे समय तक ठंड में रहने से बीमार हो सकते हैं।    ठंड में त्वचा पीली पड़ जाती है, सुन्न हो जाती है और आगे चलकर उंगलियों, नाक व कान पर काले छाले बन सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कृषि और अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव


सर्दी का असर अब कृषि पर भी दिखने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गिरते तापमान से गेहूं, आलू, सरसों जैसी रबी फसलों पर असर पड़ सकता है।  कोहरा बढ़ने से पानी की सप्लाई, बिजली व्यवस्था और परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। सुबह के समय सड़कों पर धुंध अधिक रहने के कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित


- हमेशा गर्म कपड़े पहनें और खुद को ठंड से ढककर रखें।

- बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से विशेष रूप से बचाएं।

- जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें, खासकर सुबह और देर रात से बचें।

- चाय, सूप जैसे गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे।

  
अगले छह दिनों का संभावित तापमान

तिथि            न्यूनतम (°C)      अधिकतम (°C)
10 नवंबर            13.0            28.0
11 नवंबर            12.0            28.0
12 नवंबर            12.0            27.0
13 नवंबर            13.0            27.0
14 नवंबर            13.0            27.0
15 नवंबर            13.0            27.0
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 10:54 , Processed in 0.128423 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表