找回密码
 立即注册
搜索
查看: 960|回复: 0

यूपी के इस जिले में 3 करोड़ की लागत से बना विद्युत उपकेंद्र, इन गांवों को होगा फायदा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:54:19 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

तीन करोड़ की लागत से विद्युत उपकेंद्र तैयार।



संवाद सूत्र, फाजिलनगर। ब्लाक के सुमही में बने चार हजार किलोवाट की विद्युत उपकेंद्र ये शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। इससे 20 गांव के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग ही इस उपकेंद्र के निर्माण की कार्यदायी संस्था है। फाजिलनगर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती एक बड़ी समस्या है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कॉलेज रोड स्थित उपकेंद्र पर लोड ज्यादा होना विभाग बताता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सुमही में पांच एमबीए (चार हजार किलोवाट) के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया। इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए। सुमहीं, तरूअनवां व चौरा खास नाम से तीन फीडर बने हैं।

तीन माह पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण हो गया, किंतु अब तक उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। लोग विभाग व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार मान नाराजगी जता रहे हैं।

एसडीओ श्याम जायसवाल ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतें थी। उसे ठीक कर लिया गया है। ट्रांसफार्मर की चार्जिंग हो गई है। शीघ्र ही आपूर्ति शुरू की जाएगी। लोकार्पण की तैयारी चल रही है।


मौसम चाहे कोई भी हो बिजली की कटौती फाजिलनगर क्षेत्र में सामान्य बात है। लोड कम या ज्यादा हो तकनीकी मामला है। यह देखना शासन व विभाग का काम है। जनप्रतिनिधि बेखबर हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं होना विभाग की लापरवाही है। -बसंत कुशवाहा।

सभी कार्य पूर्ण होने के बाद भी बिजली आपूर्ति का शुरू नहीं होना, बिजली विभाग की लापरवाही है। तीन माह से उपकेंद्र के लोकार्पण की बात सुन रहे हैं। इसके बाद आपूर्ति शुरू होने की जानकारी दी जा रही है। -बिजेंद्र सिंह।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 10:56 , Processed in 0.224567 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表