找回密码
 立即注册
搜索
查看: 909|回复: 0

अंडमान और निकोबार में आया शक्तिशाली भूकंप, 5.4 तीव्रता के झटके से हिली धरती

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:52:58 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके (प्रतिकात्मक फोटो)




डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। ।भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई। हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, कंप का केंद्र 12.49° उत्तरी अक्षांश और 93.83° पूर्वी देशांतर पर, 90 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप का झटका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में महसूस किया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले सप्ताह शनिवार को लेह में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटके हेल और लद्दाख में महसूस किए गए। जिसका केंद्र 36.69 उत्तरी अक्षांश और पूर्वी देशांतर: 75.51 पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था.
उथले भूकंप क्यों होते हैं खतरनाक?

भूवैज्ञानिकों के अनुसार, उथले भूकंप आमतौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से उत्पन्न भूकंपीय तरंगों की सतह तक पहुंचने की दूरी कम होती है, जिसके परिणामस्वरूप ज़मीन का कंपन ज़्यादा होता है और संरचनाओं को संभावित रूप से अधिक नुकसान होता है, साथ ही अधिक हताहत भी होते हैं। (समाचार एजेंसी एएनाई के इनपुट के साथ)
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 15:02 , Processed in 0.143107 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表