|
|
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
राशिद चौधरी, जागरण हसनपुर। गजरौला हसनपुर मार्ग पर शनिवार शाम सड़क किनारे सवारी के इंतजार में खड़ी मां और मासूम बेटी को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां बेटी की मृत्यु हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गजरौला हसनपुर मार्ग पर मनौटा पुल के नजदीक हुआ हादसा
रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी समीना अपने मायके हसनपुर कोतवाली के गांव मनौटा आई हुई थी। शनिवार को किसी काम से हसनपुर आई थी। शाम के समय हसनपुर से वापस लौटते हुए बाइक में तेल खत्म हो गया था। वह अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी जुनेरा के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान हसनपुर से गजरौला की ओर जा रही टाटा मैजिक के अनियंत्रित होने से मां बेटी चपेट में आ गई। जिसमें मां बेटी दोनों घायल हो गई।
पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा, रास्ते में तोड़ा दम
नर्सरी पर काम कर रहे लोगों ने चौकी पर फोन कर दिया। पुलिस ने चालक समेत टाटा मैजिक को पकड़ लिया। स्वजन घायलों को हसनपुर निजी अस्पताल ले आए। चिकित्सक ने बच्ची की हालत नाजुक देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। जबकि, समीना का हसनपुर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बच्ची की मृत्यु हुई है और मां घायल है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। |
|