找回密码
 立即注册
搜索
查看: 304|回复: 0

अमेरिकी रैपर के कॉन्सर्ट से दिल्ली में यातायात रहेगा प्रभावित, इन रूटों पर एडवाइजरी जारी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:48:20 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

दिल्ली के कई इलाकों में यातायात बाधित रहने की आशंका है।  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अमेरिकी रैपर और गायक अकान रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक लाइव संगीत कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में 10,000 से ज़्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के कारण रविवार को स्टेडियम और उसके आसपास यातायात बाधित रहने की आशंका है। कई मार्ग प्रभावित हो सकते हैं, जिसके चलते यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित “जस्टिस फॉर ऑल“ टॉक शो का पहला संस्करण रविवार सुबह 7 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के कारण नई दिल्ली क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों पर दो घंटे तक यातायात बाधित रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, जेएलएन स्टेडियम में यह संगीत कार्यक्रम रविवार शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। संगीत कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए प्रवेश द्वार संख्या 13 और 14 से होगा। रविवार शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक स्टेडियम के आसपास की सभी प्रमुख सड़कों पर आंशिक प्रतिबंध या डायवर्जन लागू किया गया है।

जेएलएन स्टेडियम की लाल बत्ती से बीपी मार्ग और सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड तक यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने जनता से इन इलाकों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है। हालाँकि, पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी।

दर्शकों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था गेट 7 से 9 के पास की गई है। इसके अतिरिक्त, स्कोप कॉम्प्लेक्स स्थित एमसीडी पार्किंग स्थल पर भी पार्किंग उपलब्ध होगी। दर्शकों को असुविधा से बचाने के लिए कार्यक्रम आयोजकों ने इन पार्किंग स्थलों की पहले से बुकिंग कर ली है।
नई दिल्ली जिले में यातायात परिवर्तन लागू

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित “जस्टिस फॉर ऑल“ टॉक शो का पहला संस्करण रविवार सुबह 7 बजे शुरू होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से इन मार्गों से बचने और निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के सुचारू संचालन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुबह 7 बजे से 9 बजे तक यातायात परिवर्तन और प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस दौरान तिलक मार्ग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, पुराना किला रोड और आसपास की सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, डब्ल्यू-पॉइंट से तिलक मार्ग क्रॉसिंग होते हुए सी-हेक्सागन और मथुरा रोड से सी-हेक्सागन जाने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। भगवान दास रोड और तिलक मार्ग क्रॉसिंग से सी-हेक्सागन तक वाहनों का मार्ग भी पूरी तरह से अवरुद्ध रहेगा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 15:26 , Processed in 0.157367 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表