找回密码
 立即注册
搜索
查看: 175|回复: 0

तत्कालीन NGO प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह पर ACB ने दर्ज किया आईआर, अवैध वसूली का आरोप

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:48:03 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

एनजीओ प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह के खिलाफ एसीबी ने आईआर दर्ज की। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के तत्कालीन गोपनीय शाखा के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर गणेश सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट (आईआर) दर्ज कर ली है।

तीन महीने के भीतर आईआर जांच करनी है। आईआर रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की पुष्टि के बाद सरकार से अनुमति के बाद एसीबी इस पूरे मामले में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करेगी।

पुलिस मुख्यालय की एनजीओ शाखा डीजीपी की गोपनीय कोषांग होती है। इंस्पेक्टर गणेश सिंह पर आरोप है कि उन्होंने विभिन्न फाइलों के निष्पादन के बदले में अवैध वसूली की।

एसीबी में शिकायतकर्ता का आरोप है कि इंस्पेक्टर गणेश सिंह ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में खूब अवैध वसूली की और उक्त वसूली से बड़ी संख्या में चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। हाई कोर्ट में दाखिल एक याचिका के विरुद्ध पूरक शपथ पत्र में इंस्पेक्टर गणेश सिंह को धनबाद के एक व्यवसायी से वसूली का आरोपित बताया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उक्त शपथ पत्र में बताया गया है कि तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता अपने इस इंस्पेक्टर गणेश सिंह के माध्यम से धनबाद क्षेत्र के कोयला कारोबारियों से वसूली करवाते थे। यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। एसीबी ने आईआर दायर कर इंस्पेक्टर गणेश सिंह के विरुद्ध जांच तेज कर दी है।
पहले झारखंड जगुआर में पदस्थापित थे इंस्पेक्टर गणेश सिंह

इंस्पेक्टर गणेश सिंह पहले झारखंड जगुआर में पदस्थापित थे। जब अनुराग गुप्ता ने एसीबी के डीजी का प्रभार लिया, तब वे गणेश सिंह को एसीबी में लाए। बाद में उन्हें अपने डीजीपी कार्यालय के एनजीओ शाखा का प्रभारी बना दिया।

डीजीपी के एनजीओ शाखा को अमूमन डीएसपी स्तर का पदाधिकारी लीड करता है, लेकिन इंस्पेक्टर गणेश सिंह को उक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के साथ ही एनजीओ प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह को भी उनके पद से हटा दिया गया और वापस झारखंड जगुआर भेज दिया गया है।

तदाशा मिश्रा के प्रभारी डीजीपी बनने के बाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में एनजीओ प्रभारी बनाया गया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 15:26 , Processed in 0.125631 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表