找回密码
 立即注册
搜索
查看: 422|回复: 0

अर्बन मोबिलिटी के लिए टियर-2 व टियर-3 शहरों पर विशेष ध्यान, पीपीपी माॅडल पर देना होगा जोर: सीएम सैनी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:46:15 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

अर्बन मोबिलिटी इंडिया काॅन्फ्रेंस को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी माॅडल पर जोर देना आवश्यक है। साथ ही नई तकनीक को भी अपनाना होगा। वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना साकार करने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से प्रयास करने होंगे। इस दिशा में अर्बन मोबिलिटी इंडिया काॅन्फ्रेंस जैसे आयोजन काफी कारगर साबित होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेक्टर-83 स्थित होटल हयात रिजेंसी में आयोजित तीन दिवसीय अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) कान्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि भारत का भविष्य अब केवल मेगा सिटीज में नहीं है। वर्तमान मांग के अनुरूप टियर-टू और टियर-थ्री शहर भी तेजी से विकसित हो रहे हैं।

ऐसे में समावेशी विकास के लिए टियर-टू और टियर-थ्री शहरों के अनुसार मोबिलिटी विकल्पों पर ध्यान दिया जा रहा है। शहरों की योजना में स्थायी गतिशीलता और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को शहर की योजना का मुख्य आधार बनाने की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

सरकार की ओर से परिवहन को इस तरह से एकीकृत किया जा रहा है जिसके तहत अनियंत्रित शहरीकरण को रोक सकेंगे और संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर सकेंगे। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमारे शहर, ग्रोथ के इंजन हैं लेकिन यदि शहरों में जीवन की सहजता सुनिश्चित करनी है, तो हमें गतिशीलता को विकास के हर पहलू के केंद्र में लाना होगा।

गतिशीलता सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना ही नहीं है, यह नागरिकों के सशक्तिकरण, अर्थव्यवस्था की मजबूती और पर्यावरण की सुरक्षा का आधार है। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यवसायों का विकास होता है, रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है। सतत विकास ही वास्तविक प्रगति का मार्ग है।

हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और सोनीपत के विभिन्न इलाकों तक किया जा रहा है, ताकि प्रमुख शहरों के बीच आवागमन सुगम और समयबद्ध हो सके। इसी के साथ आरआरटीएस को भी हरियाणा के विकास विजन में प्रमुख स्थान दिया गया है। यह तेज रफ्तार रेल नेटवर्क दिल्ली, गुरुग्राम, करनाल और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधे जोड़ेगा।

इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक नया आर्थिक गलियारा तैयार होगा और लोगों को सुरक्षित, आरामदायक तथा ऊर्जा-कुशल यात्रा का विकल्प मिलेगा। गुरुग्राम के अतिरिक्त 12 अन्य प्रमुख शहरों- फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक, करनाल, हिसार, पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत, भिवानी, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र और अंबाला में आधुनिक सिटी बस सेवाएं शुरू की गई हैं।

इसी के तहत राज्य की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत प्रदेश में चार्जिंग स्टेशनों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन महत्वपूर्ण बुकलेट का विमोचन भी किया। इस मौके पर गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा, पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के महानिदेशक डाॅ. सुरेन्द्र कुमार बागड़े आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

काॅन्फ्रेंस को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने नमो भारत ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। नमो भारत ट्रेन के माॅडल में खड़े होकर फोटो भी कराई। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विकसित भारत का आइना है। वर्ष 2014 के बाद देश किस तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह प्रदर्शनी दर्शा रही है।

यह भी पढ़ें- द्वारका एक्सप्रेसवे पर देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा तैयार! दिल्ली-गुरुग्राम का सफर होगा आसान; टोल दरें तय
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 15:29 , Processed in 0.142615 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表