找回密码
 立即注册
搜索
查看: 301|回复: 0

बिजी लाइफस्टाइल के बावजूद एशिया की Happiest City बना भारत का यह शहर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:45:15 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

खुशखबरी! मुंबई बना एशिया का सबसे खुशहाल शहर 2025 (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कई सारे शहर हैं, जो किसी न किसी चीज में सबसे आगे होते हैं। कोई सफाई में आगे है, तो पढ़ाई में। समय-समय पर आने वाले कुछ सर्वे इस बारे में खुलासा करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक नया सर्वेक्षण सामने आया है। इस सर्वे में साल 2025 के लिए एशिया के सबसे खुशहाल शहर की लिस्ट जारी की गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस इस वार्षिक सर्वेक्षण के लिए प्रमुख शहरों के 18,000 से ज्यादा निवासियों का आकलन किया गया, जिसमें उनसे पूछा गया कि वह अपने शहर की लाइफस्टाइल और यहां के लोगों के बारे में कैसा महसूस करते हैं। आइए जानते हैं इस ताजा सर्वे में कौन बना एशिया का सबसे खुशहाल शहर-  
भारत के इस शहर ने मारी बाजी

यह ताजा सर्वे टाइम आउट की तरफ से जारी किया गया है। इसमें शामिल किए गए लोगों ने अपने शहर की संस्कृति, भोजन, नाइटलाइफ और लाइफ क्वालिटी जैसे कई फैक्टर्स के आधार पर अपने शहरों का मूल्यांकन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में विदेश का कोई शहर नहीं, बल्कि भारत का एक शहर सबसे ऊपर है।  

जी हां, यह बिल्कुल सही है। इस लिस्ट में नंबर वन पर आने वाला शहर भारत की एक मेट्रो सिटी है। साल 2025 की सबसे खुशहाल सिटी की इस लिस्ट में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया है। मुंबई के 94 प्रतिशत लोगों का यह मानना है कि उनका शहर उन्हें खुशियां देता है, जिससे यह इस साल एशिया में खुशहाल शहर के मामले में टॉप पर रहा।  
आमची मुंबई के लिए लोगों ने कही ये बातें

सर्वेक्षण के मुताबिक मुंबई में रहने वाले 89 प्रतिशत स्थानीय लोग यहां अपने जीवन के किसी भी अन्य स्थान की तुलना में ज्यादा खुश महसूस करते हैं। वहीं, 88 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इस शहर के लोग खुश दिखते हैं। 87 प्रतिशत लोगों के मुताबिक हाल के दिनों में इस शहर में खुशी का एहसास बढ़ा है। इसके अलावा सर्वे में शामिल लोगों ने मुंबई के लिए ऐसे रिएक्शन दिए-  

  • मुझे अपने शहर के रोजमर्रा के अनुभवों में खुशी मिलती है
  • मेरे शहर के लोग खुश दिखते हैं
  • मेरा शहर मुझे खुश करता है
  • मेरे शहर में खुशी की भावना हाल ही में बढ़ी है
  • मैं जहां भी गया, अपने शहर में उन अन्य जगहों की तुलना में ज्यादा खुश महसूस करता हूं।

साल 2025 के लिए एशिया के टॉप 10 सबसे खुशहाल शहर-

1. मुंबई, भारत

2. बीजिंग, चीन

3. शंघाई, चीन

4. चियांग माई, थाईलैंड

5. हनोई, वियतनाम

6. जकार्ता, इंडोनेशिया

7. हांगकांग

8. बैंकॉक, थाईलैंड

9. सिंगापुर

10. सियोल, दक्षिण कोरिया

यह भी पढ़ें-  मुंबई के आसपास घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

यह भी पढ़ें- मुंबई में भी मौजूद हैं श‍िमला ज‍ितनी ठंडी जगहें, गर्मी कर रही परेशान तो 4 Parks में म‍िलेगा सुकून
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 17:10 , Processed in 0.171649 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表