找回密码
 立即注册
搜索
查看: 611|回复: 0

36000 फीट की ऊंचाई पर टूटी फ्लाइट की विंडशील्ड, विमान में 140 यात्री थे सवार; फिर 10 हजार फीट नीचे आकर...

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:33:39 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

हवा में टूटा विमान का शीशा सुरक्षित लैंडिंग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड एयरलाइंस का एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान डेनवर से लॉस एंजेलिस की उड़ान के दौरान बीच आसमान में शीशा टूटने की घटना का शिकार हुआ। 16 अक्टूबर को हुई इस घटना में विमान संख्या UA1093 पर 140 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था जब कॉकपिट की खिड़की में दरार दिखाई दी और इस घटना में एक पायलट हल्का घायल हो गया। जैसे ही शीशे में दरार दिखी, पायलटों ने विमान को 26 हजार फीट तक नीचे लाकर सॉल्ट लेक सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

हालांकि, इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे और बाद में उन्हें दूसरे विमान बोइंग 737 मैक्स 9 से लॉस एंजेलिस भेजा गया। इस वजह से उड़ान में करीब छह घंटे की देरी हुई।
शीशा टूटने का कारण

विमान का शीशा टूटना बहुत दुर्लभ घटना होती है, लेकिन इस बार शीशे पर जलने के निशान और पायलट की बांह पर चोट मिलने से यह मामला असामान्य लग रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्पेस डेब्रिस या छोटे उल्कापिंड की टक्कर से यह नुकसान हुआ हो सकता है।

विमान जब सॉल्ट लेक सिटी से करीब 322 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था, तभी पायलटों ने नुकसान देखा और तुरंत लैंडिंग का फैसला लिया। एयरलाइन ने बयान में कहा कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है और पायलट को केवल हल्की चोटें आईं।
18 अक्टूबर को भी हुई थी घटना

फिलहाल, शीशा टूटने के असली कारण की जांच जारी है। इसी बीच, 18 अक्टूबर को शिकागो के ओ’हारे एयरपोर्ट पर यूनाइटेड एयरलाइंस के दो विमान आपस में टकरा गए, एक विमान ने दूसरे की टेल (पिछला हिस्सा) को छू लिया। इस घटना में भी किसी को चोट नहीं आई और सभी 113 यात्री थोड़ी देरी के बाद सुरक्षित बाहर निकाले गए।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 10:53 , Processed in 0.223189 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表