找回密码
 立即注册
搜索
查看: 487|回复: 0

दीवाली पर 5 मिनट में हाथों की शोभा बढ़ाएंगे ये 5 खूबसूरत Mehndi Designs, हर कोई पूछेगा कहां से लगवाई

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:33:05 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

दीवाली के त्योहार पर हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये मेहंदी डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली (Diwali 2025) का त्योहार आते ही चारों तरफ रोशनी, खुशियां, मिठाइयां और नए कपड़ों का माहौल छा जाता है। इस जश्न में मेहंदी लगाना एक पुरानी और प्यारी परंपरा है।  

हाथों पर मेहंदी की खुशबू और उसकी सुंदर डिजाइन त्योहार के उल्लास को और भी बढ़ा देती है। चलिए, इस दीवाली पर अपने हाथों को सजाने के लिए कुछ खास और आसान मेहंदी डिजाइनों (Diwali Mehndi Designs) पर एक नजर डालते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्लासिक मोगली डिजाइन


  

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप पारंपरिक और भव्य डिजाइन पसंद करती हैं, तो मोगली पैटर्न आपके लिए बिल्कुल सही है। इस डिजाइन में हथेली के बीचों-बीच एक बड़ा फूल या मोरपंख बनाया जाता है, जिसके चारों ओर घने पत्ते, छोटे-छोटे फूल और जालीदार नक्काशी भरी जाती है। यह डिजाइन आपकी हथेली को एकदम कवर कर देता है और देखने में रॉयल लगता है। यह ट्रे़डिशनल आउटफिट्स के साथ खूब जचता है और दीवाली की शाम की रोशनी में चार चांद लगा देता है।
मॉडर्न ज्योमेट्रिक पैटर्न

  

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप कुछ हटकर और समकालीन ट्रेंड को ट्राई करना चाहती हैं, तो ज्योमेट्रिक डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें सीधी रेखाएं, त्रिकोण, डॉट्स और एब्स्ट्रैक्ट शेप्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिजाइन बहुत हल्का और एलिगेंट लगता है। आप इसे अपनी उंगलियों तक सीमित रख सकती हैं या फिर हथेली पर एक छोटा-सा खूबसूरत ब्लॉक बना सकती हैं। यह डिजाइन मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।
फ्लोरल आर्ट डिजाइन

  

(Picture Courtesy: Instagram)

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही सबकी पहली पसंद बने रहते हैं। इस दीवाली आप गुलाब, कमल, गेंदा जैसे अलग-अलग फूलों के पैटर्न को अपनी मेहंदी में शामिल कर सकती हैं। इन फूलों को बेलों और पत्तियों से जोड़कर एक सुंदर पैटर्न तैयार किया जा सकता है। यह डिजाइन फेमिनिन और बेहद आकर्षक लगता है। आप चाहें तो एक ही बड़ा फूल बनवा सकती हैं या फिर उंगलियों पर छोटे-छोटे फूल बनवाकर एक अलग ही लुक क्रिएट कर सकती हैं।
मंडला आर्ट डिजाइन

  

(Picture Courtesy: Instagram)

मंडला आर्ट आजकल काफी ट्रेंड में है और यह मेहंदी डिजाइन में भी खूबसूरत लगता है। मंडला एक गोलाकार और सेमिट्रिक डिजाइन होता है, जिसमें कॉम्प्लेक्स पैटर्न एक बिंदु से बाहर की ओर फैलते हैं। यह डिजाइन देखने में बेहद ही आकर्षक लगता है। इसे आप हथेली के बीच में या फिर हाथ के पिछले हिस्से पर बनवा सकती हैं। मंडला डिजाइन सिंपल होते हुए भी बहुत गहरा असर छोड़ता है और आपके हाथों को एक यूनिक लुक देता है।
शैडो वर्क डिजाइन

  




अगर आप कुछ एकदम यूनिक चाहती हैं, तो पैच वर्क या शैडो वर्क मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। पैच वर्क में अलग-अलग पैटर्न के छोटे-छोटे टुकड़े जोड़कर एक बड़ा डिजाइन तैयार किया जाता है, जैसे कि एक सजावटी क्विल्ट। वहीं, शैडो वर्क में मेहंदी को गहरा-हल्का करके डिजाइन में दो रंगों जैसा इफेक्ट दिया जाता है, जिससे डिजाइन में गहराई और डायमेंशन आ जाता है। ये दोनों ही स्टाइल क्रिएटिव और आर्टिस्टिक लुक के शौकीनों के लिए बेहतरीन हैं।

यह भी पढ़ें- Diwali पर इन 5 लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं पटाखे, कहीं आप तो नहीं इस लिस्ट में शामिल?

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: फूलों से लेकर मां लक्ष्मी के चरणों तक, घर की रौनक बढ़ा देंगी ये 5 स्पेशल Rangoli Designs
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 14:03 , Processed in 0.261668 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表