找回密码
 立即注册
搜索
查看: 779|回复: 0

Bihar Elections 2025: हरियाणा के सहारे बिहार साधने की तैयारी में बीजेपी, CM सैनी के आवास पर हुई बड़ी बैठक

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:32:34 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

भाजपा हरियाणा में रह रहे बिहार के लोगों की ले रही मदद।



राज्य ब्यूरो, पंचकूला। बिहार का चुनावी दंगल जीतने के लिए भाजपा अपने तरकश के सभी तीर चला रही है। बिहार के ऐसे मूल निवासी, जो हरियाणा में रोजगार के लिए आए हुए हैं और यहीं अलग-अलग जिलों में बस गए हैं, उन पर भाजपा की निगाह है। ऐसे लोगों से संपर्क साधकर भाजपा बिहार चुनाव में मदद हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा नेताओं की सोच है कि ऐसे लोग जातिवाद और क्षेत्रवाद से दूर हटकर पार्टी की नीतियों पर यकीन करते हैं, इसी के चलते पार्टी ने ऐसे लोगों को अपने प्रचार तंत्र का हिस्सा बनाया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर हरियाणा भाजपा के पदाधिकारियों ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, पानीपत, हिसार, अंबाला, पंचकूला तथा करनाल समेत विभिन्न जिलों में रहने वाले बिहार मूल के निवासियों के साथ अलग-अलग बैठकें आरंभ कर रखी हैं।

करीब एक लाख लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार प्रसार सौंपने की योजना है। यह ऐसे लोग हैं, जो यहां के शहरों की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं या अपना बिजनेस कर रहे हैं।
शहरों में पूर्वाचंल के लोगों पर उनकी अच्छी पकड़ भी है। कई लोग तो सेवानिवृत्त होने के बाद भी हरियाणा के शहरों में रह रहे हैं। केवल गुरुग्राम तथा फरीदाबाद में ऐसे लोगों की संख्या तीन लाख से अधिक है। इनकी अपने मूल जिलों में अच्छी पकड़ है। हरियाणा भाजपा करीब एक लाख लोगों की लिस्ट बनाकर उन्हें उनके मूल विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी दे रही है। कुछ लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है तो कुछ तो सौंपी जा रही है।

इन लोगों से उनके गृह क्षेत्रों में रह रहे करीबियों की लिस्ट भी ली गई है। यह सभी लोग वॉट्सऐप ग्रुप तथा अन्य माध्यमों से प्रचार कर बिहार में पार्टी की मदद करने की योजना का हिस्सा हैं। इसी लिस्ट में से हर जिले से करीब 30-30 लोगों को उनके मूल जनपदों में भी प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में विकास के नाम पर बिहार में कमल खिलाने के लिए ऐसे लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि लोगों में उत्साह है, वह अपनी ओर से पूरी कोशिश करने के लिए खुद आगे आ रहे हैं।
बिहार के मतदाताओं को मतदान के लिए भेजने पर फोकस

हरियाणा में रह रहे बिहार के वोटर वोटिंग के समय अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर वोट डालें, इसके लिए हरियाणा भाजपा ने पूरी योजना बनाई है। भाजपा के करीब 25 नेता फिलहाल बिहार में मौजूद हैं, जो एनडीए की जीत के लिए कार्य कर रहे हैं। हरियाणा में मौजूद बिहार के करीब दो से तीन लाख लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा है।

बुधवार को चंडीगढ़ में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, प्रभारियों, मोर्चा पदाधिकारियों और बिहार मूल के कार्यकर्ताओं की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में बिहार चुनाव और आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बिहार में हरियाणा के 54 भाजपा नेता संभालेंगे मोर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि बिहार चुनाव में हरियाणा भाजपा के 54 नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। इनके अलावा और भी नेता बिहार चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोट चोरी और एसआईआर जैसे मुद्दे फेल हो चुके हैं। कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। भाजपा पूरे देश को लेकर काम करती है, जबकि कांग्रेस परिवार को लेकर काम करती है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 08:08 , Processed in 0.223293 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表