找回密码
 立即注册
搜索
查看: 744|回复: 0

Bihar Election 2025: हम भले ही 87, मगर सबके सब डालेंगे वोट, लोकतंत्र को देंगे मजबूती

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:32:25 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

मंगलामुखी समाज के लोगों ने मतदाता जागरूकता के लिए बैठक की। जागरण  



अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: बात कम संख्या की नहीं, बात उत्साह की है। बात है लोकतंत्र की मजबूती की और यह बात कर रही हैं जिले की मंगलामुखी।

थर्ड जेंडर के रूप में 87 की संख्या में ये सभी मतदाता बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर उत्साहित हैं। थर्ड जेंडर का दर्जा मिलने के बाद जिले की मतदाता सूची में 87 थर्ड जेंडर के नाम शामिल किए गए हैं। इनके मतदाता पहचान पत्र बन चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलामुखी समाज के लोग लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। मंगलामुखी समाज की टोली शहर के विभिन्न हिस्सों में रहकर अपनी जीविका चलाती है।

बालूघाट इलाके में रहने वाली मंगलामुखी जूली ने कहा कि उनका समाज यजमानों को आशीर्वाद देकर उनकी रोज़ी-रोटी में बरकत की कामना करता है।

पहले उनके समाज को मतदाता पहचान पत्र में पहचान का संकट था, लेकिन अब थर्ड जेंडर के रूप में दर्जा मिलने के बाद वे अपनी पहचान के साथ गर्व से मतदान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में उनकी टोली को पहली बार मतदाता पहचान पत्र मिला था, जबकि इस बार वे दूसरी बार मतदान करने जा रहे हैं। हर भारतीय नागरिक को मतदान करने का अधिकार है, इसलिए सभी को वोट अवश्य देना चाहिए।

जीना जान ने बताया कि थर्ड जेंडर के रूप में पहचान मिलने के बाद समाज में सम्मान और अधिकार दोनों की अनुभूति हो रही है। वहीं मंगलामुखी शम्मा, सलमा और सितारा ने कहा कि अब सरकारी स्तर पर पहचान पत्र सहित कई सुविधाएं मिलने लगी हैं।

वे सभी समय पर जाकर मतदान करेंगी। विदित हो कि सर्वोच्च न्यायालय के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद थर्ड जेंडर (तीसरे लिंग) को कानूनी मान्यता मिली।

न्यायालय के इस निर्णय के उपरांत ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी दी गई, जिससे किन्नर समुदाय को आधिकारिक रूप से थर्ड जेंडर के रूप में पहचान प्राप्त हुई।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 09:35 , Processed in 0.229311 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表