找回密码
 立即注册
搜索
查看: 849|回复: 0

Bihar Election 2025: पुरुषों का गढ़ रही है यह सीट, महिला नेतृत्व को तरसती विधानसभा, क्या इस बार मिलेगा मौका?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:31:59 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

इस विधानसभा सीट पर महिला को नहीं मिला कभी प्रतिनिधित्व का मौका। फोटो जागरण  



निर्भय, जागरण, खगड़िया। राजनीति में आधी आबादी की बात खूब होती है। परंतु जब हिस्सेदारी की बात आती है, तो उपेक्षा की जाती है। खगड़िया में चार विधानसभा है। इसमें अलौली (सुरक्षित) से कभी भी महिला को बिहार विधानसभा में प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, फरवरी 2005 के विधानसभा चुनाव में राजद की मीरा देवी दूसरे स्थान पर रही थीं। लोजपा के पशुपति कुमार पारस विजयी रहे थे। पशुपति कुमार पारस को 39,951 और मीरा देवी को 30,240 मत मिले थे। अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में राजद ने उम्मीदवार बदल डाला।

राजद से रामवृक्ष सदा और लोजपा के पशुपति कुमार पारस के बीच टक्कर हुई थी। पशुपति कुमार पारस विजयी रहे थे। पशुपति कुमार पारस को 40,870 और रामवृक्ष सदा को 32,923 मत प्राप्त हुए थे।

जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू की साधना देवी दूसरे स्थान पर रही। राजद के रामवृक्ष सदा और जदयू की साधना देवी के बीच कांटे की टक्कर हुई। रामवृक्ष सदा को 47,183 और साधना देवी को 44,410 मत मिले। राजद के रामवृक्ष सदा विजयी रहे।

अलौली विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,65,486 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,26,418 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,39,060 है। अन्य मतदाता आठ हैं।

बेलदौर विधानसभा(पहले का चौथम) से सिर्फ 2005 फरवरी के चुनाव में लोजपा से सुनीता शर्मा जीती।सुनीता शर्मा को 28,961 और जदयू के पन्नालाल सिंह पटेल को 24,024 मत मिले थे।

अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में जदयू के पन्नालाल सिंह पटेल विजयी रहे। जदयू के पन्नालाल सिंह पटेल को 30,292 और लोजपा के सुनीता शर्मा को 29,270 मत मिले थे।

बेलदौर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,22,348 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,52,600, पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,69, 744 है। अन्य मतदाता चार हैं।

परबत्ता विधानसभा से 1957 और 1962 में कांग्रेस की लक्ष्मी देवी बिहार विधानसभा पहुंची। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3,14,852 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,67,552 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,47,296 है। अन्य मतदाता चार हैं।

खगड़िया विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,59,933 है। महिला मतदाताओं की संख्या 1,22,423 है। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,37,509 है। अन्य एक हैं।

आंकड़े पर गौर करें, ताे चार में सबसे कम महिला मतदाताओं की संख्या खगड़िया विधानसभा में है। परंतु खगड़िया विधानसभा से पांच बार महिलाओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिला है।

1995 में भाजपा से चंद्रमुखी देवी खगड़िया से बिहार विधानसभा पहुंचीं। जबकि फरवरी 2005 में लोजपा से पूनम देवी यादव खगड़िया विधानसभा से चुनाव जीतने में सफल रहीं। बाद में वे जदयू में चली गई और अक्टूबर 2005, 2010 और 2015 में खगड़िया विधानसभा का प्रतिनिधित्व बिहार विधानसभा में किया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 10:54 , Processed in 0.154275 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表