找回密码
 立即注册
搜索
查看: 759|回复: 0

500 फिल्में करने वाले एक्टर का बेटा सिनेमा में रहा फ्लॉप, 4 मूवीज करने के बाद छोड़ा बॉलीवुड

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:31:08 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

अभिनेता कमल कपूर का बेटा कौन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेता कमल कपूर (Kamal Kapoor) का नाम भी जरूर शामिल होता है। लंबे अरसे तक पर्दे पर हर किस्म के किरदार को बखूबी अदा करने के लिए कमल को आज भी याद किया जाता है। यही कारण है कि उनका नाम इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में शुमार होता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल कपूर का एक बेटा(Kamal Kapoor Son) भी है, जो सिनेमा में किस्मत अजमाने आया। लेकिन अपने पिता की तरह स्टारडम पाने के लिए वह तरसता रहा। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन है।  
कौन है कमल कपूर का बेटा?

1940 से लेकर 1970 तक सिनेमा जगत में राज करने वाले कमल कपूर एक समय पर सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शुमार थे। पर्दे पर नेगेटिव और पुलिस ऑफिसर की भूमिका को वह बखूबी निभाना जानते थे। साल 1945 में कमल ने सुमन देवी संग शादी रचाई और कुछ सालों बाद उनके घर में एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम कपिल कपूर रखा गया। क्योंकि कपिल एक सुपरस्टार पिता के बेटे थे तो उनके फिल्म लाइन में करियर बनाना उनका पहली पसंद था।  

  

कपिल ने एक्टिंग लाइन को नहीं पकड़ा और उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर हिंदी सिनेमा में कदम रखा। कमल के बेटे ने 4 मूवीज में काम किया, जिनमें से दो फिल्मों का उन्होंने डायरेक्शन किया, जबकि अन्य दो में वह अस्सिटेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर एक्टिव रहे। कपिल की चार मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-


  • खेल खेल में (1977)- प्रोडक्शन मैनेजमेंट

  • ये वादा रहा (1982)- डायरेक्टर

  • पुकार (1983)- अस्सिटेंट डायरेक्टर

  • चोर पे मोर (1992)- डायरेक्टर


बतौर डायरेक्टर कपिल कपूर का करियर कुछ खास नहीं चला और आगे चलकर उन्होंने फिल्ममेकिंग का काम बंद किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने टीवी पर कई शोज का निर्देशन किया।  
दिग्गज अभिनेता रहे कपिल के पिता

कपिल के पिता कमल कपूर अपने समय के दिग्गज अभिनेता थे। बतौर एक्टर उन्होंने हिंदी और अन्य भाषाओं को मिलाकर लगभग 500 से ज्यादा मूवीज में काम किया। बता दें कि साल 2010 में कमल कपूर का निधन हो गया था।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 00:50 , Processed in 0.339274 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表