找回密码
 立即注册
搜索
查看: 935|回复: 0

Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max इसी महीने होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:30:39 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Redmi K90 और K90 Pro Max अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। Photo- Redmi K80 Pro.



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाले हैं, कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। नंबर सीरीज में ‘Pro Max’ वेरिएंट लाने के बाद, Xiaomi अब अपने सब-ब्रांड Redmi की परफॉर्मेंस-फोकस्ड सब-फ्लैगशिप लाइनअप में भी ये मॉडल शामिल कर रही है। एक लाइवस्ट्रीम के दौरान, Xiaomi अधिकारी ने Redmi K90 Pro Max का नाम कन्फर्म किया। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलेगा और मार्केट के बाकी फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर देगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Redmi K90 और Redmi K90 Pro लॉन्च

Redmi ने Weibo पोस्ट के जरिए Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max के लॉन्च की पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि वह अपनी अपकमिंग सीरीज के लिए ‘डुअल फ्लैगशिप’ अप्रोच अपना रही है, जो अक्टूबर में लॉन्च की जाएगी। एक अलग पोस्ट में, Xiaomi के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने घोषणा की कि Redmi K90 Pro Max सीरीज में एक नया एंट्री वेरिएंट होगा।

अधिकारी के मुताबिक, अपकमिंग Redmi K90 Pro Max उन स्मार्टफोन्स की कैटेगरी को डॉमिनेट करेगा जिनकी कीमत CNY 4,000 (करीब 49,000 रुपये) से ऊपर है। इससे इसके संभावित प्राइस रेंज की झलक मिलती है।

  

हालांकि, अभी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने कुछ जानकारी दी है। Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max दोनों में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। ये Redmi K-सीरीज का पहला फोन भी हो सकता है जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi K90 Pro Max में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा और ये सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।

वहीं, स्टैंडर्ड Redmi K90 में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है, जो Qualcomm के लाइनअप में 8 Elite Gen 5 से नीचे होगा। Redmi K80 के सक्सेसर के तौर पर आने वाला ये फोन भी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Redmi K90 सीरीज के लॉन्च के करीब आने पर इसके और डिटेल्स सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें: एक्सटेंशन कॉर्ड से हेवी अप्लायंसेज जोड़ना क्यों खतरनाक होता है? भूलकर भी इन डिवाइस को नहीं करें कनेक्ट
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 00:50 , Processed in 0.271264 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表