找回密码
 立即注册
搜索
查看: 469|回复: 0

दिवाली पर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का है प्लान, यहां देखें 5 सबसे सस्ती Electric Bikes की लिस्ट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:30:22 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

भारत में 3 लाख से कम कीमत की 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक्स



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भारतीय बाजार में काफी तेजी से हो रही है। इनकी रनिंग लागत कम होती है, जिसकी वजह से यह काफी किफायती हो जाती है। इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर ऑप्शन है। अगर आप इस दिवाली पर नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम यहां पर आपको 5 ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बता रहे हैं, जो 5 लाख रुपये के अंदर आती है। ये सभी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
₹ 3 लाख के अंदर 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक Bikes
मॉडल
कीमत (₹)
बैटरी क्षमता
रेंज
     
   
   
   Ola Roadster X
   ₹74,999
   2.5kWh
   140 किमी
   
   
   Revolt RV1
   ₹94,990
   2.2kWh
   100 किमी (Eco मोड)
   
   
   Oben Rorr EZ
   ₹99,999
   2.6kWh
   110 किमी
   
   
   Matter Aera 5000
   ₹1,81,308
   5kWh
   172 किमी
   
   
   Ultraviolette F77 SuperStreet
   ₹2,99,000
   7.1kWh
   211 किमी
   
1. Ola Roadster X 2.5 kWh

भारतीय बाजार की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक Ola Roadster X है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74,999 रुपये है। इस बाइक में 2.5kWh बैटरी पैक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 140km तक की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। यह इलेक्ट्रिक बाइक महज 3.4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

  
2. Revolt RV1

Revolt RV1 की एक्स-शोरूम कीमत 94,990 रुपये है। इसमें 2.2kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक तक की रेंज देती है। इसे शानदार डिजाइन और बेहतरीन कलर ऑप्शन के साथ ऑफर होती है। यह बाइक सिर्फ 105 किलोग्राम वजन में आती है।

  
3. Oben Rorr EZ 2.6kWh

Oben Rorr EZ के 2.6kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। यह सिंगल चार्ज में करीब 110 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। यह बाइक एक स्पोर्टी 125cc बाइक जितनी परफॉर्मेंस देती है। इस बाइक को बेहतरीन डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ ऑफर की जाती है।

  
4. Matter Aera 5000

Matter Aera 5000 की एक्स-शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये है। इस बाइक की कीमत इसमें मिलने वाले फीचर्स के हिसाब से सही ठहराया जा सकता है। इसमें 172 किमी की रेंज और 105 किमी/घंटा की अधिकतम गति है। इसमें 7-इंच TFT डिस्प्ले भी है, जो इसके प्रीमियम लुक और फील को बढ़ाता है।

  
5. Ultraviolette F77 SuperStreet

हमारी लिस्ट की यह सबसे महंगी इलेक्ट्रिक बाइक है। Ultraviolette F77 SuperStreet की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। वहीं, यह सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक में से एक है। इसकी टॉप स्पीड 155 किमी प्रति घंटा है। यह महज 3 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल रेंज 211 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 300-350cc की मोटरसाइकिल के बराबर का परफॉर्मेंस देती है।  

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 15:59 , Processed in 0.216408 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表