找回密码
 立即注册
搜索
查看: 115|回复: 0

भारत करेगा यूएनटीसीसी सम्मेलन की मेजबानी, राजनाथ सिंह होंगे शामिल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:29:03 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सैनिकों का योगदान देने वाले देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन का भारत 14 से 16 अक्टूबर तक मेजबानी करेगा।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव (यूएसजी, डीपीओ), जीन पियरे लैक्रोइक्स भाग लेंगे।
खतरों पर विचार-विमर्श के लिए सम्मेलन

यूएनटीसीसी परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों तथा संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना को मजबूत करने में प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण की भूमिका पर विचार करने के लिए महत्वपूर्ण फोरम है। संयुक्त राष्ट्र मिशनों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक के रूप में भारत उभरते खतरों पर विचार-विमर्श करने और शांति के लिए साझा समझ बनाने के लिए उच्च स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
14 से 16 अक्टूबर तक सम्मेलन की मेजबानी करेगी भारतीय सेना

भारतीय सेना 14 से 16 अक्टूबर तक इस सम्मेलन की मेजबानी करेगी। यह सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत को प्रतिबंबित करता है।सम्मेलन के दौरान रक्षा प्रदर्शनियां भी आयोजित होंगी।

सम्मेलन में अल्जीरिया, आर्मेनिया, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, बुरुंडी, कंबोडिया, मिस्त्र, इथियोपिया, फिजी, फ्रांस, घाना, इटली, कजाकिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, मेडागास्कर, मलेशिया, मंगोलिया, मोरक्को, नेपाल, नाइजीरिया, पोलैंड, रवांडा, श्रीलंका, सेनेगल, तंजानिया, थाईलैंड, युगांडा, उरुग्वे और वियतनाम के प्रतिनिधि जुटेंगे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें: मिस्र में आज ट्रंप की पीस डील पर इजरायल और हमास करेंगे हस्ताक्षर, बंधकों की होगी रिहाई
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 01:59 , Processed in 0.226167 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表