找回密码
 立即注册
搜索
查看: 73|回复: 0

Bihar Election: एक ऐसी सीट जहां से भाजपा-कांग्रेस दोनों जीत के लिए तरस रही

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:27:26 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



प्रमोद कुमार, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: जिले के पूर्वी अनुमंडल में शहर की सीमा से सटा बोचहां विधानसभा क्षेत्र का एक समृद्ध राजनीतिक इतिहास रहा है। यह बोचहां एवं मुशहरी प्रखंड के 35 पंचायतों को मिलकर बना है।

पहले बंदरा प्रखंड भी इसमें शामिल था लेकिन बाद में यह अलग हो गया। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2.83 लाख मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता 1.50 लाख तथा महिलामतदाता 1.33 लाख हैं।

बोचहां विधानसभा का राजनीतिक इतिहास पर बात करे तो 1957 से 1962 तक इस निर्वाचन क्षेत्र को मुजफ्फरपुर मफस्सिल (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 63) के नाम से जाना जाता था।

वर्ष 1967 के चुनाव में बाेचहां विधानसभा अस्तित्व में आया। तब से अब तक हुए 15 विधानसभा चुनावों में रमई राम अलग-अलग दलों के टिकट पर नौ बार जीते।

उन्होंने 1972 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली जीत हासिल की। उसके बाद 1980 में जनता पार्टी, 1985 में लोकदल, 1990 एवं 1995 में जनता दल, 2000, फरवरी 2005 एवं

अक्टूबर 2005 में राजद तथा 2010 में अंतिम बार जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर जीत हासिल की। 2015 में वे निर्दलीय उम्मीदवार बेबी कुमारी से हार गए। 2020 के चुनाव में भी उनको
विकासशील इंसान पार्टी के मुसाफिर पासवान हाथों 11,268 वोटों से हार मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद 2022 में उपचुनाव हुआ जिसमें राजद ने मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को उम्मीदवार बनाया जबकि उनके मुकाबले में भाजपा ने पूर्व विधायक बेबी कुमारी को उतारा।

लेकिन अमर पासवान ने बेबी कुमारी को 36,000 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया। इस बार बेबी कुमारी लोजपा एवं अमर पासवान राजद के टिकट दूसरी बार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में है।

इस सीट पर भाजपा एवं कांग्रेस का खाता आज तक नहीं खुला। कांग्रेस के चंद्रमणि लाल चौधरी 1967 एवं 1969, हरिलाल राम 1977 एवं 1985, राम प्रताप नीरज 1990 मैदान में उतरे लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

इस प्रकार भाजपा ने पहली बार 2022 के उपचुनाव में बेबी कुमारी को पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरा था लेकिन हार मिली। इस विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों का भविष्य शहर के सीमावर्ती क्षेत्र तय करते।

शहरी स्वरूप ले चुके सीमावर्ती क्षेत्रों अखाड़ाघाट से जीरो माइल एवं जीरो माइल से अहियापुर तक दो दर्जन मोहल्लों का विकास उम्मीदवारों का भविष्य तय करता है।
बोचहां विधानसभा के मतदाता

2025

  • कुल मतदाता - 2,83,988
  • महिला - 1,33,404
  • पुरूष - 1,50,583


2020

  • कुल मतदाता - 2,78,892
  • महिला - 1,32,010
  • पुरुष - 1,46,878
  • मतदान : 64.89 प्रतिशत


2015

  • कुल मतदाता - 2,52,407
  • महिला - 1,18,262
  • पुरूष - 1,34,142

बोचहां की अबतक की तस्वीर

  • 1967 सीता राम रजक (18049) एसएसपी - चंद्रमणि लाल चौधरी (11927) कांग्रेस
  • 1969 सीता राम रजक (19042) एसएसपी - चंद्रमणि लाल चौधरी (11374) कांग्रेस
  • 1972 रमई राम ( 13531) एसएसडी - हरिलाल राम (12798) निर्दलीय
  • 1977 कमल पासवान (32030) जेएनपी - हरिलाल राम (10810) कांग्रेस
  • 1980 रमई राम (17663) जेएनपी जेपी - रिझन राम (13752) सीपीआई
  • 1985 रमई राम (20303) एलकेडी - हरि लाल राम (17996 ) कांग्रेस
  • 1990 रमई राम (66280) जेडी - राम प्रताप नीरज (27854) कांग्रेस
  • 1995 रमई राम 74273 जेडी - मुसाफिर पासवान 28147 एसएपी
  • 2000 रमई राम (77031) आरजेडी - मुसाफिर पासवान (22863) जदयू
  • 2005 फरवरी रमई राम (50956) आरजेडी - शिवनाथ चौधरी (33432) जदयू
  • 2005 अक्टूबर रमई राम (46861) आरजेडी - शिवनाथ चौधरी (41081) जदयू
  • 2010 रमई राम (61885) जदयू - मुसाफिर पासवान (37558) राजद
  • 2015 बेबी कुमारी (67720) निर्दलीय - रमई राम (43590) राजद
  • 2020 मुसाफिर पासवान (77837) वीआईपी - रमई राम (66569) राजद
  • 2022 उपचुनाव अमर पासवान (82562) राजद - बेबी कुमारी (45909) भाजपा
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 02:05 , Processed in 0.153121 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表