找回密码
 立即注册
搜索
查看: 1016|回复: 0

Bihar Assembly Election: बिहार के इस जिले में 92 प्रतिशत प्रत्याशी हुए फेल, जानिए अब तक का गुणा-गणित

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:24:39 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

भोजपुर जिले का इतिहास



धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरा। भोजपुर जिले में अब तक 1952 से लेकर 2020 तक 17 बार विधानसभा का चुनाव हो चुका है। 68 वर्षों के इतिहास में कुल मिलाकर अब तक 1535 प्रत्याशियों ने भोजपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से विधायक बनने का सपना देखते हुए चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन 1535 प्रत्याशियों में महज 119 प्रत्याशियों को ही चुनाव जीतने का सपना पूरा हो सका है। इस तरह जिले में 92.25% प्रत्याशी फेल हुए तो महज 7.75%  प्रत्याशी विधायकी की परीक्षा में पास हो पाए हैं। पास हुए इन विधायकों में कई तो बिहार में महत्वपूर्ण मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

प्रत्याशियों में विधायक बनने की होड़ हालांकि शुरू के विधानसभा चुनाव में कम थी। इसी का नतीजा था कि 1952 से लेकर 1972 तक 29 से लेकर सबसे ज्यादा 61 तक ही संख्या चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी के रूप में पहुंची थी।

इसके बाद धीरे-धीरे प्रत्याशियों की संख्या बढ़ती गई। 1977 में जहां प्रत्याशियों की संख्या 102 थी, वह 1995 में बढ़ते हुए 240 तक जा पहुंची। इसके बाद से 2020 के बीच में 63 से लेकर 98 प्रत्याशियों ने हर चुनाव में नामांकन कर अपना भाग्य आजमाया था।
1957 में सबसे कम 29 और सबसे ज्यादा कब?

भोजपुर जिले में विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 1952 से लेकर 20120 के बीच में सबसे कम प्रत्याशी 1957 में महज 29 चुनाव लड़े थे। वही सबसे ज्यादा प्रत्याशी 1995 में 240 तक खड़े हो अपना भाग्य आजमाया था।

1957 में सातों विधानसभा में कुल मिलाकर 29 प्रत्याशी खड़े थे, तब सबसे कम प्रत्याशी शाहपुर विधानसभा में खड़े थे। वहां से महज तीन प्रत्याशी ही अपना भाग्य आजमाने को मैदान में उतरे थे।
पीरो से रिकॉर्ड 1995 में 48 प्रत्याशी उतरे थे चुनावी समर में

1995 के विधानसभा चुनाव में भोजपुर के सातों विधानसभा में सबसे ज्यादा प्रत्याशी पीरो विधानसभा से चुनावी समर में कूदे थे। जो अब तक का रिकॉर्ड बना हुआ है। इस चुनाव में यहां 48 प्रत्याशी विधायक बनने को आतुर दिखे थे। इस चुनाव में जनता दल की प्रत्याशी कांती सिंह ने सीपीआई एमएल के चंद्रदीप सिंह को हराया था।
... और चुनाव जीतने के बाद भी विधायक की शपथ नहीं ले पाए थे सात विजयी प्रत्याशी

भोजपुर के इतिहास में फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सात प्रत्याशी यहां से जीत हासिल किए थे। इन सभी के जीतने के साथ ही बिहार में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया था।

किसी पार्टी की सरकार नहीं बनती देख दुबारा नए चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई। इस तरह सात विजयी प्रत्याशी विधायक का सपथ भी नहीं ले पाए थे, इस कारण ये विधायक बनते बनते रह गए थे।

    वर्ष प्रत्याशियों की संख्या
   
   
   1952
   57
   
   
   1957
   29
   
   
   1962
   38
   
   
   1967
   51
   
   
   1969
   61
   
   
   1972
   52
   
   
   1977
   102
   
   
   1980
   102
   
   
   1985
   112
   
   
   1990
   191
   
   
   1995
   240
   
   
   2000
   81
   
   
   Feb 2005
   81
   
   
   Oct 2005
   63
   
   
   2010
   94
   
   
   2015
   98
   
   
   2020
   83
   
   
   कुल
   1535
  
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 08:27 , Processed in 0.223269 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表