找回密码
 立即注册
搜索
查看: 323|回复: 0

जमशेदपुर एसपी रहे राकेश मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा से ठोकेंगे ताल, पीके ने जताया भरोसा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:20:49 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

जमशेदपुर एसपी रहे राकेश कुमार मिश्रा। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के चर्चित एसपी रहे राकेश कुमार मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी की ओर से दरभंगा सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहे आरके मिश्रा अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते है। मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले है।

जमशेदपुर में बिल्डर हरि सावा हत्याकांड का सफल उद्धभेदन कर मामले में कई सफेदपोश को जेल भेजा था। इस हत्याकांड की बड़ी चर्चा हुई थी क्योंकि उस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की साकची आम बागान में चुनावी सभा थी। विपक्ष ने काफी बवाल मचाया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अविभाजित बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी। राकेश मिश्रा ने जमशेदपुर के एसपी के रूप में 19 फरवरी 1999 में योगदान दिया था। 26 जून 2000 तक वे जिले के एसपी रहे।

तीन दशकों से अधिक की सेवा के साथ पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे। सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक के साथ आईआईटी, बीएचयू वाराणसी के पूर्व छात्र, वे नक्सलवाद और संगठित अपराध से निपटने में अपने नेतृत्व के लिए चर्चित रहे है। हैं।

होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक (डीजी) और आईटीबीपी और सीआईएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सहित प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

सीआरपीएफ में उनके रणनीतिक नेतृत्व ने, विशेष रूप से झारखंड और त्रिपुरा क्षेत्रों में, आंतरिक सुरक्षा प्रयासों को काफी मजबूत किया। कानून प्रवर्तन में अपने अभिनव दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले बिहार में पुलिस आधुनिकीकरण में भी योगदान दिया है।

उनकी उत्कृष्ट सेवा ने उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक सहित कई दिलाई हैं। पुलिसिंग से परे, वे शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, आरके मिशन स्कूल के संचालन में योगदान देते हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 17:53 , Processed in 0.193288 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表