找回密码
 立即注册
搜索
查看: 600|回复: 0

Karva Chauth पर प्रियंका चोपड़ा ने लगवाई हाथों में मेहंदी, फ्लॉन्ट किया पति निक का असली नाम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:20:07 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी में फ्लॉन्ट किया पति का नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही विदेश में बस गई हैं, लेकिन भारतीय रीति-रिवाज से जुड़ी हुई हैं। दीवाली से लेकर होली ही नहीं, बल्कि वह करवा चौथ (Karva Chauth) भी बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हमेशा की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। देसी गर्ल ने पति के साथ करवा चौथ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां भी दिखाई हैं।
प्रियंका ने लगवाई पति के नाम की मेहंदी

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले अपने पति के नाम की हाथों में मेहंदी सजाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेहंदी की वीडियो और तस्वीर शेयर की है। एक वीडियो में उन्होंने अपने पति का असली नाम फ्लॉन्ट किया है।

  

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में पति का असली नाम निकोलस लिखवाया है। वहीं, दूसरी फोटो में उन्होंने अपने दोनों हाथों की मेहंदी को फ्लॉन्ट किया है।

  

यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के सालों बाद भी नहीं भूली Nick Jonas को एक्स गर्लफ्रेंड, ग्रैमी विनर सिंगर ने खोली दिल की बात
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद से ही भले ही प्रियंका पति के साथ लॉस एंजेलिस में बस गई हैं, लेकिन वह वहां पर दीवाली-करवा चौथ समेत सभी त्योहारों को सेलिब्रेट करती है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग मूवी

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो वह सालों बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। वह एसएस राजामौली की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी कर रही हैं जिसका नाम एसएसएमबी 29 है। फिल्म में वह महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में आर माधवन की भी अहम भूमिका होगी। अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसकी रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- SS Rajamouli की SSMB29 में दिग्गज अभिनेता की हुई एंट्री, निभा सकते हैं अब तक का सबसे खतरनाक किरदार!
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 21:56 , Processed in 0.194564 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表