找回密码
 立即注册
搜索
查看: 70|回复: 0

Bihar Election 2025: पटना में 48 लाख+ वोटरों के लिए 5665 बूथ तैयार, इस विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:18:23 | 显示全部楼层 |阅读模式
  दीघा में सबसे ज्यादा, मोकामा में सबसे कम मतदान केंद्र। सांकेतिक फोटो





जागरण संवाददाता, पटना। जिले में कुल 48 लाख 21 हजार 184 मतदाताओं के लिए 2981 भवनों में 5665 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक मतदाता के कारण सबसे अधिक 501 मतदान केंद्र दीघा विधानसभा क्षेत्र में हैं।

वहीं, जिले में सबसे कम मतदान केंद्र मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। बताते चलें कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को लंबी कतार नहीं लगानी पड़े, इसलिए इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या बढ़ाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



आयोग का निर्देश है कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। पहले यह संख्या 1500 थी। चुनाव पदाधिकारियों के अनुसार पालीगंज व मोकामा विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में कुछ सौ का ही अंतर है।

लेकिन मोकामा की ग्रामीण व अर्द्ध-शहरी प्रकृति के कारण वहां मतदान केंद्रों की संख्या कम है। यह व्यवस्था मतदाताओं को आरामदायक व सुगम मतदान का अनुभव प्रदान करने की गई है।



बताते चलें कि जिले की 14 विधानसभा सीटों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त मतदान कराने के लिए 5665 मतदान केंद्रों को 563 सेक्टर में बांटा गया है। सभी 563 सेक्टर के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सामान्यत: 10 मतदान केंद्रों पर एक सेक्टर पदाधिकारी तैनात किया गया है। ये सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति तिथि से निर्वाचन परिणाम घोषित होने तक केंद्रीय निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में कार्य करेंगे।



इनकी प्रतिनियुक्ति इस प्रकार की गई है कि एक से दो घंटे में सभी मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें। मतदान के दिन कम से कम सात दिन पूर्व उन्हें विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदत्त की जाएगी।
विधानसभा वार जिले में मतदान केंद्र





    विधानसभा शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र
   
   
   मोकामा
   54
   288
   
   
   बाढ़
   51
   298
   
   
   बख्तियारपुर
   54
   297
   
   
   दीघा
   489
   12
   
   
   बांकीपुर
   422
   00
   
   
   कुम्हरार
   435
   00
   
   
   पटनासाहिब
   405
   00
   
   
   फतुहा
   49
   301
   
   
   दानापुर
   280
   129
   
   
   मनेर
   78
   328
   
   
   फुलवारी
   184
   275
   
   
   मसौढ़ी
   75
   368
   
   
   पालीगंज
   33
   336
   
   
   बिक्रम
   46
   378
  
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:28 , Processed in 0.193018 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表