找回密码
 立即注册
搜索
查看: 961|回复: 0

World Noodles Day 2025: क्या आप जानते हैं दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले इन नूडल डिशेज के नाम?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:17:36 | 显示全部楼层 |阅读模式
  6 अक्टूबर को मनाते हैं वर्ल्ड नूडल्स डे (Picture Courtesy: Freepik)





लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नूडल्स एक ऐसा फूड आइटम है, जिसे लगभग हर किसी ने कभी न कभी खाया ही होगा। कम समय के चलते या सिर्फ क्रेविंग शांत करने के लिए इंस्टेंट नूडल्स खूब पसंद किए जाते हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि नूडल्स दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूड्स में से एक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नूडल्स से दुनियाभर में कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं, जिनकी अपनी-अपनी खासियत और स्वाद है। तो चलिए इस बार वर्ल्ड नूडल्स डे (World Noodles Day 2025) के मौके पर जानते हैं दुनियाभर की 5 सबसे मशहूर नूडल डिशेज के बारे में।



  

(Picture Courtesy: Freepik)
रामन, जापान

रामन एक जापानी नूडल सूप है जिसने अपने खास स्वाद के कारण दुनियाभर में अपना नाम बनाया हुआ है। इसकी पहचान इसके शानदार, गाढ़े और दिल को सुकून देने वाले ब्रोथ से होती है, जो अक्सर पोर्क, चिकन या सोया सॉस के बेस पर बनाया जाता है। इसमें पतले नूडल्स का इस्तेमाल होता है।



टॉपिंग में आमतौर पर पोर्क के छोटे टुकड़े, उबला अंडा, बैम्बू शूट्स, सीवीड्स और हरी प्याज शामिल होते हैं। यह एक कम्फर्ट फूड है जो अब सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
चाऊमीन, चीन

चाऊमीन चीन की सबसे लोकप्रिय डिश है, जिसका चलन भारत में भी खूब है। इसे अक्सर तेज आंच पर तेल में नूडल्स को सब्जियों, चिकन या बीफ या झींगा और सोया सॉस जैसी चीजों के साथ तला जाता है।



चाऊमीन की खासियत इसका स्वाद है। यह अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है दुनिया भर में इस नूडल डिश को काफी पसंद किया जाता है।
फो, वियतनाम

फो वियतनाम की नेशनल डिश है। यह एक राइस नूडल सूप है, जो आमतौर पर बीफ या चिकन से बनाया जाता है। इसके ब्रोथ को बनाने में घंटों लगते हैं, जिसमें कई खूशबूदार मसाले उबाले जाते हैं।

फो को पतले, सपाट चावल के नूडल्स के साथ परोसा जाता है और इसमें हर्ब्स, नींबू के वेजेज और मिर्च डाली जाती है, जिसे खाने वाला अपनी पसंद के अनुसार मिलाता है। इसके स्वाद के लिए इसे दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है।


पैड थाई, थाईलैंड

पैड थाई एक स्टर फ्राइड राइस नूडल डिश है, जो थाईलैंड का मशहूर स्ट्रीट फूड है। इसे बनाने में पतले चावल के नूडल्स, अंडे, टोफू या श्रिंप, मूंगफली, और बीन स्प्राउट्स का इस्तेमाल होता है। पैड थाई नूडल्स कई थाइ डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है।
स्पेगेटी कार्बोनारा, इटली

स्पेगेटी कार्बोनारा हालांकि एशियाई नूडल नहीं है, लेकिन यह एक क्लासिक इटैलियन पास्ता डिश है जो नूडल्स की ही श्रेणी में आता है। इसे भी दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है।



यह भी पढ़ें- चाइनीज खाने के हैं शौकीन, तो इस रेसिपी से घर पर बनाएं चिली गार्लिक नूडल्स

यह भी पढ़ें- इस आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार करें Chilli Cheese Noodles, स्वाद ऐसा कि हाथ चूम लेंगे लोग
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 19:55 , Processed in 0.198437 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表