找回密码
 立即注册
搜索
查看: 718|回复: 0

Muzaffarpur Voter List: मुजफ्फरपुर में मतदाताओं की संख्या घटी, लोकसभा चुनाव की तुलना में 1.94 लाख कम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:15:26 | 显示全部楼层 |阅读模式
  लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची से 1.94 लाख कम मतदाता





जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसके अनुसार जिले की मतदाता सूची में 32 लाख 91 हजार 478 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 17 लाख 42 हजार 79 पुरुष और 15 लाख 49 हजार 310 महिला मतदाता हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा अन्य निर्वाचकों की संख्या 89 है। इस सूची में लोकसभा चुनाव से 1.94 लाख कम मतदाता हैं। वहीं प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 88 हजार 108 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। इसके पूर्व एक अगस्त को मतदाता सूची (प्रारूप) प्रकाशन के तहत जिले में कुल मतदाता 32 लाख तीन हजार 370 था।



यह संख्या पहले प्रारूप मतदाता सूची की तुलना में 2.75 प्रतिशत अधिक है। अंतिम प्रकाशन सूची में युवा मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संख्या में करीब 18 हजार का नाम जुड़ा है।
18 बुजुर्ग वोटरों का नाम सूची से हटाया गया

इस आयु वर्ग के जिले में अब कुल 54 हजार 92 मतदाता हो गए है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्या 11 हजार 743 हो गया है। पहले प्रारूप सूची में 11 हजार 781 था। सत्यापन के बाद 38 बुजुर्ग वोटरों का नाम सूची से हटाया गया है।



दिव्यांग मतदाताओं की संख्या अंतिम प्रारूप सूची में 24 हजार 178 है। जबकि पहले प्रारूप सूची में 22 हजार 530 था। दिव्यांग मतदाताओं में करीब डेढ़ हजार की वृद्धि हुई है। प्रशासन द्वारा जारी 30 सितंबर को निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार बताए गए हैं।
विधानसभा मतदाता विवरण

    विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य मतदाता कुल मतदाता
   
   
   गायघाट
   168978
   151193
   07
   320178
   
   
   औराई
   165069
   144703
   08
   309780
   
   
   मीनापुर
   149157
   132158
   08
   281323
   
   
   बोचहां
   150583
   133404
   01
   283988
   
   
   सकरा
   143609
   127764
   09
   271382
   
   
   कुढनी
   161477
   143123
   04
   304604
   
   
   मुजफ्फरपुर
   164441
   150764
   17
   315222
   
   
   कांटी
   167826
   149728
   15
   317569
   
   
   बरुराज
   147224
   129536
   06
   276766
   
   
   पारू
   164171
   146833
   07
   311011
   
   
   साहेबगंज
   159544
   140104
   07
   299655
   

  • कुल मतदाताओं में: पुरुष मतदाता- 1742079, महिला मतदाता- 1549310, अन्य मतदाता- 89
  • कुल मतदान केंद्र- 4186 कुल बीएलओ- 4186
  • मतदाता में वृद्धि - 2.75 प्रतिशत

एक नजर में मतदाता सूची

पहले 34 लाख 86 हजार 215 मतदाता थे। प्रारूप प्रकाशन के बाद 32 लाख तीन हजार 370 मतदाता बचे थे। उस समय दो लाख 82 हजार मतदाताओं के नाम कटे थे। इसके बाद अंतिम प्रकाशन में करीब 88 हजार नाम मतदाताओं के जुड़े।



इससे कुल मतदाताओं की संख्या अब 32 लाख 91 हजार 478 हो गई। यानी कुल एक लाख 94 हजार 737 मतदाताओं के नाम कटे। इसमें एक लाख से अधिक मृत मतदाता थे, जबकि अन्य में परमानेंट शिफ्ट हो चुके और डुप्लीकेट वोटरों के नाम थे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 02:56 , Processed in 0.188838 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表