找回密码
 立即注册
搜索
查看: 836|回复: 0

43वें जन्मदिन पर Ranbir Kapoor ने इंस्टा पर दिया फैंस को सरप्राइज, पीछे से राहा की क्यूट आवाज ने जीता दिल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:06:02 | 显示全部楼层 |阅读模式
  रणबीर कपूर ने शेयर किया वीडियो (फोटो-इंस्टाग्राम)





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर (Ranbir Kapoor) कपूर आज 43 साल के हो गए। वैसे तो एक्टर सोशल मीडिया से दूर रहते है लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को धन्यवाद देने के लिए एक्टर ने एक स्पेशल वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। रणबीर के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बैकग्राउंड में सुनाई दी राहा की आवाज

इस वीडियो को लाइफस्टार लेबल Arks ने शेयर किया है जोकि रणबीर का अपना ब्रांड है। क्लिप में एक्टर फैंस को उनकी विशेज के लिए धन्यवाद दे रहे और आभार व्यक्त कर रहे। लेकिन इन सब में एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो था राहा का कैमियो। बैकग्राउंड में उनकी क्यूट आवाज साफ सुनने को मिल रही है।



  

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: \“एनिमल\“ या \“ब्रह्मास्त्र\“ नहीं ये है रणबीर कपूर की मस्ट वॉच फिल्म, IMDb पर मिली है 8.1 रेटिंग
सफेद हो गए रणबीर की दाढ़ी के बाल

रणबीर के लाइफस्टाइल ब्रांड Arks ने इस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। एक्टर ने कहा, “नमस्ते, मैं इस मौके पर आप सभी का मेरे जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आज मैं 43 साल का हो गया हूं। जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरी दाढ़ी में बहुत सारे सफेद बाल हैं, जो साल दर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन मेरे दिल में अपने परिवार, अपने दोस्तों, अपने काम और खासकर आप सभी के लिए बहुत आभार है। आपके समय के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप मुझे बहुत खास महसूस कराते हैं।“
















  



View this post on Instagram































A post shared by ranbir kapoor (@ranbirkapooronline)

आवाज सुनकर पिघल गया फैंस का दिल

वहीं वीडियो में पीछे से राहा की आवाज सुनाई दे रही है जिसने फैंस का दिल पिघला दिया है। वैसे तो एक्टर अपनी लाइफ प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका ये कैंडिड लुक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खबरों के मुताबिक, रणबीर और उनका परिवार वेकेशन पर है। एक निजी चार्टर से आज वो मुंबई वापस भी आ गए हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी, रणबीर और आलिया की एक तस्वीर के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक नोट लिखा,“जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे। तुम्हारे होने के लिए बहुत आभारी और धन्य हूं।“

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Animal मूवी साइन करने के बाद उलझन में थीं Triptii Dimri, बोलीं- \“मेरा क्या ही होगा\“
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 19:56 , Processed in 0.201356 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表