找回密码
 立即注册
搜索
查看: 654|回复: 0

SpiceJet Flight: पटना जाने वाले स्पाइसजेट फ्लाइट में तकनीकी खराबी! आसमान में मचा हड़कंप, विमान दिल्ली लौटा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:01:35 | 显示全部楼层 |阅读模式
SpiceJet Flight: तकनीकी खराबी के कारण बिहार की राजधानी पटना जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान गुरुवार (23 अक्टूबर) सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी का शक हुआ। इसके बाद तुरंत पायलट अलर्ट हुआ और उसकी सूझबूझ से विमान को सुरक्षित दिल्ली वापस लाया गया। पायलट की वजह से यात्रियों की जान बाल-बाल बची। फिलहाल, फ्लाइट को जांच के लिए रोक दिया गया है।



एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान ने सामान्य लैंडिंग की। यात्रियों को सामान्य रूप से उतार लिया गया। विमान में सवार यात्रियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। विमान संख्या एसजी 497 का संचालन बोइंग 737 विमान से किया गया था। एयरलाइन ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है।



एयरलाइन कंपनी ने कहा, “23 अक्टूबर 2025 को दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 497 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद दिल्ली लौट आई... यात्रियों को ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, जो अब पटना के लिए रवाना हो चुका है।“




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-some-may-have-been-persuaded-chirag-paswan-taunts-tejashwi-yadav-as-cm-face-article-2232933.html]Bihar Chunav 2025: \“किसी को मनाया होगा, तो किसी को डराया होगा…\“; तेजस्वी को CM चेहरा बनाए जाने पर चिराग पासवान का तंज
अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 5:03 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-mahagathbandhan-poster-features-only-tejashwi-yadav-photo-pappu-yadav-is-upset-article-2232886.html]\“महागठबंधन\“ के पोस्टर पर सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर! पप्पू यादव नाराज, बोले- \“तीनों नेताओं की फोटो होनी चाहिए थी\“
अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 4:45 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/caught-on-cctv-rajasthan-sdm-slaps-petrol-pump-staff-then-received-a-befitting-reply-police-have-arrested-3-employees-article-2232559.html]Caught on CCTV: पहले राजस्थान SDM ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को मारा थप्पड़! फिर मिला करारा जवाब, अब पुलिस ने 3 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 4:19 PM

स्पाइसजेट एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में 160 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि सभी यात्रि सुरक्षित हैं। विमान बिना किसी घटना के दिल्ली वापस उतर गया। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है। दूसरी फ्लाइट गुरुवार सुबह 11:30 बजे रवाना हो गई।  



  



इससे पहले कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान को बुधवार शाम तेल रिसाव की सूचना के बाद वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-6961 को बुधवार शाम फ्यूल लीक के कारण वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग करानी पड़ी।



उन्होंने बताया कि विमान में ईंधन रिसाव के कारण पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वाराणसी के एयर कंट्रोल रूम (ATC) से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर विमान को शाम चार बजकर 10 मिनट पर सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया।



  



ये भी पढ़ें- Caught on CCTV: पहले SDM ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को मारा थप्पड़! फिर मिला करारा जवाब, अब पुलिस ने 3 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार



  



पुलिस सूत्रों के अनुसार विमान में सवार सभी 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। यात्रियों को एराइवल हॉल में ले जाया गया है। तकनीकी टीम वर्तमान में विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है। स्थिति फिलहाल सामान्य और नियंत्रण में है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 20:56 , Processed in 0.185094 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表