找回密码
 立即注册
搜索
查看: 458|回复: 0

Deepotsav Ayodhya 2025: 28 लाख दीयों से जगमग हुई भगवान राम की नगरी, लेजर और ड्रोन शो जीता लोगों का दिल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 18:00:23 | 显示全部楼层 |阅读模式
Deepotsav Ayodhya 2025 : दिवाली से पहले रविवार को प्रभु राम की नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी है। अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीप जलाए जा रहे हैं। सीएम योगी ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाना शुरू हो गए। 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाए गए। ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई। जबकि राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो किया गया।  





अयोध्या इस बार सिर्फ दीपोत्सव मनाने के लिए नहीं, बल्कि विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में भी पूरी तरह सजी हुई है। सरयू नदी के तट पर लेजर और लाइट शो के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हुई, जिससे पूरा घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठा। इस मौके पर राम की पैड़ी और 56 घाटों को रोशन करने के लिए कुल 26,11,101 दीये जलाए गए हैं, जिससे पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ नजर आ रहा है।







#WATCH | Uttar Pradesh: Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya lit up on #Deepotsav2025, being celebrated at Ram ki Paidi, on the banks of the River Saryu in Ayodhya. pic.twitter.com/j5INot2zxV — ANI (@ANI) October 19, 2025







संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-aqi-pollution-rises-ahead-of-diwali-grap-ii-restrictions-implemented-in-delhi-ncr-article-2228433.html]Delhi AQI: दिवाली से पहले प्रदूषण बढ़ा, दिल्ली-NCR में GRAP फेज-II प्रतिबंध लागू, इन कामों पर लगेगी रोक
अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 9:10 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/deepotsav-ayodhya-2025-cm-yogi-adityanath-took-sharp-swipe-at-opposition-article-2228409.html]\“बाबर का सम्मान और भगवान राम की उपेक्षा..\“ अयोध्या में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना
अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 6:46 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-elections-2025-nepotism-dominates-from-nda-to-mahagathbandhan-new-army-of-heirs-to-old-leaders-is-in-fray-article-2228374.html]Bihar Chunav 2025: बिहार में परिवारवाद हावी! NDA से लेकर महागठबंधन तक, पुराने नेताओं के वारिसों की नई फौज मैदान में
अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 5:19 PM



आस्था और भक्ति का प्रतीक



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर साल अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव भक्ति, एकता और आस्था का प्रतीक माना जाता है। दीपोत्सव न केवल उस ऐतिहासिक क्षण का सम्मान करता है जब भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, बल्कि यह अयोध्या को आध्यात्मिकता और पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाने का भी प्रतीक बन गया है।



#WATCH | Uttar Pradesh: Drone show underway at Ram Ki Paidi on the banks of the River Saryu in Ayodhya. #Deepotsav is being celebrated here. (Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/kD5umj8hOW — ANI (@ANI) October 19, 2025










विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार वॉलंटियर्स





इस साल का दीपोत्सव बेहद भव्य बनाने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के हजारों स्वयंसेवक एक साथ जुटे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोग राम की पैड़ी पर उत्साह से दीये सजाते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही स्वयंसेवक दीये तैयार करने, उनमें बाती और तेल भरने और फिर उन्हें घाटों पर सुंदर आकृतियों में सजाने का काम कर रहे हैं। शाम को दीप प्रज्वलन समारोह होगा, जब लाखों दीयों की रोशनी एक साथ जल उठेगी, और पूरा अयोध्या शहर आस्था और भक्ति की अद्भुत चमक से जगमगा उठेगा।





गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी





अयोध्या दीपोत्सव 2025 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी रखा गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक रिचर्ड स्टेनिंग ने बताया कि इस बार एक सटीक सत्यापन प्रणाली लागू की गई है। उन्होंने कहा, “हर प्रतिभागी की जानकारी क्यूआर कोड के ज़रिए ट्रैक की जाती है और हर क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जाती है।“ पूरे क्षेत्र को कई हिस्सों में बांटा गया है, और हर हिस्से की देखरेख के लिए दो प्रबंधक नियुक्त किए गए हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दीये सही तरीके से जलाए और सजाए गए हों। अधिकारियों ने बताया कि जो दीये नहीं जलेंगे या गलत जगह रखे होंगे, उन्हें कुल गिनती में शामिल नहीं किया जाएगा।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 08:32 , Processed in 0.121845 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表