|
|
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। JDU की रणनीति के मुताबिक, पार्टी ने इस बार सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए टिकट बांटे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपने घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया।
बड़ी बात ये है कि उम्मीदवारों की पहली ही लिस्ट में अनंत सिंह को मोकामा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, जो हाल ही में राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बिंदु रहा है। उससे भी बड़ी बात ये है कि अनंत सिंह ने टिकट मिलने से पहले ही कल यानी मंगलवार को अपना नामांकन भी कर दिया था।
इसके अलावा JDU ने उन चार विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा की है, जिन पर पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दावा था, जो NDA के भीतर अपनी स्थिति मजबूत करने की एक रणनीतिक पहल का संकेत है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-upendra-kushwaha-rlm-upset-over-seat-distribution-crucial-day-for-nda-bjp-jdu-article-2223703.html]Bihar NDA: सीटों को लेकर NDA में अभी भी बड़ा घमासान! उपेंद्र कुशवाहा ने जताई नाराजगी, दिल्ली में आज होगी बड़ी बैठक अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 12:47 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/prashant-kishor-says-he-would-not-contest-bihar-election-will-continue-with-party-s-organisational-work-article-2223256.html]Bihar Election: प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, इलेक्शन के नतीजों को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 10:30 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-chunav-2025-live-updates-15-october-nda-and-mahagathbandhan-third-front-preparation-jdu-rjd-ljp-candidate-list-liveblog-2222705.html]Bihar Election 2025 Live: तेजस्वी यादव ने दाखिल किया नामांकन, रोहिणी आचार्य नहीं रहीं मौजूद अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 1:53 PM
इसमें सोनबरसा से रत्नेश सादा, मोरवा से विद्यासागर निषाद, एकमा से धूमल सिंह और राजगीर से कौशल किशोर शामिल हैं।
राज्य सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी सरायरंजन से चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट में कुछ नाम हैं:
- आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव
- मोकामा से अनंत सिंह
- नालंदा से श्रवण कुमार
- खगड़िया से बबलू मंडल
- समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी
- बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता
- सिंहेश्वर से रमेश ऋषि देव
- मधेपुरा से कविता साहा
- महसी से गंधेश्वर साह
- कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार
243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए समझौते के अनुसार, BJP और JDU 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को 29 सीटों का बड़ा हिस्सा मिला है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM और जीतन राम मांझी की हम को छह-छह सीटें मिली हैं।
बिहार के चुनावी इतिहास में पहली बार, BJP और JDU आगामी 2025 के विधानसभा चुनावों में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे - 101-101। यह राज्य के राजनीतिक समीकरण में एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि जब भी दोनों दल गठबंधन में रहे हैं, नीतीश कुमार की पार्टी ने पारंपरिक रूप से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा है।
Bihar NDA: सीटों को लेकर NDA में अभी भी बड़ा घमासान! उपेंद्र कुशवाहा ने जताई नाराजगी, दिल्ली में आज होगी बड़ी बैठक |
|