找回密码
 立即注册
搜索
查看: 260|回复: 0

Bihar NDA: सीटों को लेकर NDA में अभी भी बड़ा घमासान! उपेंद्र कुशवाहा ने जताई नाराजगी, दिल्ली में आज होगी बड़ी बैठक

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 17:58:53 | 显示全部楼层 |阅读模式
Bihar Election: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार रात खुले तौर पर यह कहकर सियासी पारा बढ़ा दिया कि \“All is not well in NDA\“ यानी NDA में सब ठीक नहीं है। कुशवाहा की इस तीखी टिप्पणी ने गठबंधन में टूट की अटकलों को तेज कर दिया है।



क्या है नाराजगी की वजह?



उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी के पीछे दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। पहला ये कि उन्हें कम सीटें दी गई वहीं महुआ सीट को उनके खाते में नहीं दिया गया। दरअसल NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत, RLM को केवल छह सीटें मिली हैं, कुशवाहा इस हिस्सेदारी से असंतुष्ट हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में भी समर्थकों से क्षमा मांगते हुए कहा था कि वह जानते हैं कि सीटों की संख्या उनके मन के अनुकूल नहीं है, और कई घरों में चूल्हा नहीं जला होगा। सूत्रों के अनुसार, कुशवाहा विशेष रूप से महुआ विधानसभा सीट को लेकर नाराज हैं, जहां से वह कथित तौर पर अपने बेटे को चुनाव लड़वाना चाहते हैं।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-nitish-kumar-jdu-releases-first-list-of-57-candidates-nda-bjp-ljp-chirag-paswan-article-2223714.html]Bihar Chunav 2025: JDU की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को दिया झटका
अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 1:03 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/prashant-kishor-says-he-would-not-contest-bihar-election-will-continue-with-party-s-organisational-work-article-2223256.html]Bihar Election: प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, इलेक्शन के नतीजों को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा
अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 10:30 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-chunav-2025-live-updates-15-october-nda-and-mahagathbandhan-third-front-preparation-jdu-rjd-ljp-candidate-list-liveblog-2222705.html]Bihar Election 2025 Live: जेडीयू की पहली लिस्ट में अनंत सिंह से लेकर श्याम रजक तक बड़े नाम शामिल
अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 12:56 PM

बीजेपी नेताओं की मान-मनौव्वल विफल



उपेंद्र कुशवाहा द्वारा सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताए जाने के बाद बीजेपी तुरंत हरकत में आई। उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री नितिन नबीन मंगलवार देर रात कुशवाहा को मनाने के लिए उनके आवास पहुंचे। हालांकि, बीजेपी नेताओं को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा, जिससे गठबंधन के भीतर मतभेद गहरे होने का संकेत मिला।



स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुशवाहा को बुधवार को दिल्ली बुलाया है। उपेन्द्र कुशवाहा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस कारण, पटना में होने वाली RLM की आपात बैठक को स्थगित कर दिया गया है।



क्यों मचा है NDA में घमासान



NDA ने हाल ही में सीट शेयरिंग का ऐलान किया था, जिसके तहत बीजेपी और जदयू को 101-101 सीटें, लोजपा (रा) को 29 सीटें, और HAM तथा RLM को छह-छह सीटें मिली थीं। इस घोषणा के बाद से ही सहयोगी दलों के बीच असंतोष गहरा गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा और जीतन राम मांझी की पार्टी \“हम\“ भी अपनी-अपनी तरह से नाराजगी जता चुके हैं।



उपेंद्र कुशवाहा का स्पष्ट बयान कि \“मैं केवल यही कह सकता हूं, NDA में सब ठीक नहीं है\“ ने दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बीच गठबंधन की एकजुटता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि क्या कुशवाहा को दिल्ली में मनमाफिक सीटें मिलेंगी, या क्या बिहार में NDA गठबंधन टूटने की कगार पर है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-12-3 20:14 , Processed in 0.158201 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表