找回密码
 立即注册
搜索
查看: 475|回复: 0

Bihar Chunav 2025: BJP की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई, सम्राट चौधरी तारापुर से लड़ेंगे बिहार चुनाव

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 17:58:32 | 显示全部楼层 |阅读模式
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पहली लिस्ट के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी।



इस लिस्ट में एक प्रमुख नाम उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है, जिन्होंने आखिरी बार पर परबत्ता सीट से 2010 में RJD के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। इस बार चौधरी के चुनाव लड़ने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब बीजेपी ने उन्हें तारा पुर से टिकट देकर सभी अटकलों को विराम दे दिया।



तारापुर वही सीट है, जहां से 2015 में सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने जीतन राम मांझी की HAM पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/jdu-mla-gopal-mandal-arrived-at-cm-house-with-his-supporters-to-ask-for-a-ticket-in-bihar-assembly-elections-2025-when-the-securities-refused-to-allow-them-in-they-sat-down-on-the-road-with-a-towel-sp-videoshow-2221833.html]CM Nitish Kumar के घर हाई वोल्टेज ड्रामा, गमछा बिछाकर बैठे JDU MLA
अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 3:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-assembly-elections-2025-nda-seat-sharing-formula-to-change-nitish-kumar-article-2221722.html]Bihar Election 2025: नीतीश कुमार फिर बनेंगे बड़े भाई...बदल सकता है NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला! जानें किसकी सीट होगी कम?
अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 2:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-assembly-elections-2025-rjd-leaders-asked-to-return-party-symbols-given-by-lalu-yadav-article-2221214.html]Bihar Election 2025: सीट बंटवारे से पहले RJD में हाई वोल्टेज ड्रामा, लालू यादव ने सिंबल बांटे, तेजस्वी ने लिए वापस!
अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 12:21 PM

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। BJP जिन 101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है, उनमें से पहली लिस्ट में 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं।



बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी। pic.twitter.com/9bnxJg4s3f — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025








रविवार को, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दिया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी और जनता दल-यूनाइटेड (JDU) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।



उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) या HAM(S) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।



सीटों के अंतिम बंटवारे में नीतीश कुमार की JDU की सीटों में गिरावट देखी गई, क्योंकि पार्टी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा भी पिछली बार की 110 सीटों से घटकर 101 पर आ गई।



Bihar Election 2025: नीतीश कुमार फिर बनेंगे बड़े भाई...बदल सकता है NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला! जानें किसकी सीट होगी कम?
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-12-3 00:03 , Processed in 0.164672 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表