找回密码
 立即注册
搜索
查看: 717|回复: 0

Ayodhya Blast: अयोध्या के मकान में बड़ा विस्फोट! 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे, सिलेंडर फटने की आशंका

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 17:57:28 | 显示全部楼层 |阅读模式
Ayodhya Blast: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूरा कलंदर थानाक्षेत्र के पगला भारी गांव में गुरुवार (9 अक्टूबर) को एक शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद एक मकान गिर गया। इस धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट शाम को हुआ। इससे इमारत ढह गई। इससे कई अन्य घायल हो गए। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।



  



पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। सिंह ने कहा, “विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है, कुछ घायल हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।“



इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमं मौके पर पहुंच गईं। बचावकर्मी मलबा हटाने के लिए उत्खनन मशीनों का उपयोग कर रहे हैं। जबकि एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली करा दिया गया है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bihar-election-2025-from-nda-seat-sharing-cec-meeting-to-bjp-first-list-know-everything-article-2214694.html]Bihar Polls: बिहार में चुनावी जंग तेज! CEC की बैठक और NDA सीट शेयरिंग से लेकर BJP की पहली लिस्ट तक...जानें सबकुछ
अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 11:39 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-spoke-with-trump-congratulated-him-on-gaza-peace-plan-also-discussed-india-us-trade-article-2214655.html]India-US Trade: पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात! भारत-अमेरिका ट्रेड पर हुई चर्चा, \“गाजा पीस प्लान\“ के लिए दी बधाई
अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 10:56 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-strange-story-from-katihar-a-bridge-built-for-6-crore-rupees-but-people-are-unable-to-use-it-reason-surprise-you-article-2214605.html]Bihar Chunav 2025: बिहार की अजब-गजब कहानी! 6 करोड़ में बना पुल, लेकिन इस्तेमाल नहीं कर पा रहे लोग, वजह जान हो जाएंगे हैरान
अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 8:58 PM



अधिकारियों ने बचाव कार्यों में मदद के लिए निवासियों से दुर्घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। सीएम ने जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।





एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने, घायलों के लिए उचित इलाज सुनिश्चित करने और बचाव एवं राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।





  





ये भी पढ़ें- PM Modi Speaks Trump: पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात! \“गाजा पीस प्लान\“ के लिए दी बधाई, ट्रेड पर भी हुई चर्चा





  





  



रिपोर्ट के मुताबिक, मलबे से टूटे कुकर और एलपीजी सिलेंडर के टुकड़े मिले हैं। जिस घर में धमाका हुआ है उसके मालिक का नाम पप्पू है। बताया जा रहा है कि वो कथित तौर पर पटाखे बनाने का भी काम करता था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-12-3 00:03 , Processed in 0.177841 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表