找回密码
 立即注册
搜索
查看: 631|回复: 0

Bilaspur Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भीषण बस हादसा! 15 लोगों की मौत, कई भूस्खलन के मलबे में दबे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 17:56:41 | 显示全部楼层 |阅读模式
Bilaspur Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार (7 अक्टूबर) को भीषण बस हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक 15 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 2 बच्चे जीवित निकाले गए हैं। फिलहाल, बचाव कार्य अभी भी जारी है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की आशंका है। अभी  कई लोग मलबे में दबे हैं।  



बताया जा रहा है कि पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर अचानक से बस पर गिरने लगे, जिस वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन का मलबा सीधे बस की छत पर आया गया।



बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी तभी झंडूता में दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गई। अब तक इसमें 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-no-big-brother-bjp-and-jdu-will-contest-elections-on-equal-number-of-seats-article-2209574.html]Bihar Chunav 2025: बिहार में कोई बड़ा भाई नहीं, BJP और JDU बराबर सीटों पर लड़ेंगे चुनाव!
अपडेटेड Oct 07, 2025 पर 9:02 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/now-you-can-change-your-travel-date-after-booked-train-ticket-indian-railways-introduced-facility-for-first-time-article-2209544.html]अब ट्रेन टिकट बुक करने के बाद भी बदल सकते हैं यात्रा की तारीख, भारतीय रेलवे पहली बार लेकर आया ऐसी सुविधा
अपडेटेड Oct 07, 2025 पर 8:34 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/cough-syrup-tragedy-row-was-cough-syrup-the-cause-of-four-children-deaths-rajasthan-government-big-claim-article-2209493.html]Cough syrup Row: ...तो क्या कफ सिरप ने नहीं हुई बच्चों की मौत? राजस्थान सरकार का बड़ा दावा
अपडेटेड Oct 07, 2025 पर 8:09 PM

  



स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मलबा हटाने और उसमें फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। सुक्खू ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  



  



सीएम ने बताया कि बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।



  



ये भी पढ़ें- Cough syrup Row: ...तो क्या कफ सिरप ने नहीं हुई बच्चों की मौत? राजस्थान सरकार का बड़ा दावा







मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। सुक्खू ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।



बिलासपुर बस हादसा: स्थानीय मीडिया के मुताबिक अभी तक 8 शव निकाले जा चुके हैं जबकि 2 बच्चे जीवित निकाले गए हैं बचाव कार्य अभी भी जारी है।#HimachalPradesh pic.twitter.com/cOOu0cbqcP — Gems of Himachal (@GemsHimachal) October 7, 2025
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-12-3 13:32 , Processed in 0.158591 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表